{"_id":"6aa510b0173a5bbd22069a63","slug":"video-25-women-received-appointment-letters-in-moga-under-mission-poshan-and-the-anganwadi-services-scheme-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मिशन पोषण और आंगनवाड़ी सर्विस स्कीम के तहत 25 महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मिशन पोषण और आंगनवाड़ी सर्विस स्कीम के तहत 25 महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की ओर से राज्य भर में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में मोगा विधानसभा हलके में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनियुक्त महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी हेल्पर और आंगनवाड़ी वर्कर के पदों के लिए कुल 25 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने पर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त महिलाओं ने पंजाब सरकार और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का धन्यवाद किया। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लगातार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लोगों से किए गए वादों और गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, मुफ्त बिजली सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इसी दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि आज मोगा विधानसभा हलके के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर आंगनवाड़ी विभाग में 25 नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने नवनियुक्त महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपनी सेवाएं निभाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।