Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Employees and pensioners besieged Speaker Sandhwan's residence in Faridkot; organizations from five districts held a rally to express their resentment.
{"_id":"6aa51ac62a159b287703aec8","slug":"video-employees-and-pensioners-besieged-speaker-sandhwans-residence-in-faridkot-organizations-from-five-districts-held-a-rally-to-express-their-resentment-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कर्मचारी-पेंशनरों ने घेरा स्पीकर संधवां का आवास, 5 जिलों के संगठनों ने रैली कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कर्मचारी-पेंशनरों ने घेरा स्पीकर संधवां का आवास, 5 जिलों के संगठनों ने रैली कर जताया रोष
फरीदकोट के गांव संधवां में शनिवार को सांझा तालमेल कमेटी, पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा कर्मचारी मंच के आह्वान पर पांच जिलों के कर्मचारियों और पेंशनरों ने रोष प्रदर्शन किया। फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर से पहुंचे कर्मचारियों, पेंशनरों, आशा वर्करों, मिड-डे मील वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों और अध्यापकों ने पहले रोष रैली की और बाद में गांव में मार्च निकालते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव किया।
रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं गुरनाम सिंह विर्क, प्रेम चावला, अमरीक सिंह संधू, सुखविंदर सिंह सुक्खी, जतिंदर कुमार, सरबजीत कौर, हरप्रीत सिंह और इंद्रजीत सिंह खीवा ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
नेताओं ने कहा कि पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनरों को 42 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह 60 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने डीए का बकाया जारी करने और डीए बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की। इसके अलावा करीब चार वर्ष पहले पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लिए गए मंत्रिमंडल के फैसले को लागू करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने आशा, मिड-डे मील और आंगनवाड़ी वर्करों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी के चुनावी वादे को लागू करने तथा अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। नेताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर के कर्मचारी संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।