{"_id":"6ac790923434c55aac05ce44","slug":"video-congress-protests-against-the-election-commission-in-faridkot-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका,डीसी कार्यालय तक निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका,डीसी कार्यालय तक निकाला रोष मार्च
फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट की ओर से गुरुवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रोष मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे उठाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए शांतिपूर्ण धरने के दौरान हुई कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और ऐसे प्रदर्शनों को दबाने के बजाय सरकार को उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय तक आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।