{"_id":"6aa12a5afbdf28d2b6011b2b","slug":"video-close-contest-in-faridkot-bar-association-elections-candidates-intensify-campaigning-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर, उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर, उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार
फरीदकोट जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाली चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और कैशियर के पदों के लिए मतदान होगा। इन पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
एक ग्रुप की अगुवाई सरनाम सिंह संधू कर रहे हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व नवजोत सिंह वैहनीवाल द्वारा किया जा रहा है। दोनों खुद प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे है और दोनों ने बाकी सभी पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 11 सितंबर को मतदान के बाद शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तेज करते हुए सरनाम सिंह संधू और उनकी पूरी टीम ने बुधवार को फरीदकोट कचहरी में वकीलों से डोर-टू-डोर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वकील समुदाय को अपने विजन और चुनावी एजेंडे के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सरनाम सिंह संधू ने विरोधियों द्वारा उनकी वोट को लेकर बार काउंसिल पंजाब में की गई शिकायत पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, जबकि वह पिछले 12 वर्षों से फरीदकोट कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।