{"_id":"6ac79715b9ab7076950db448","slug":"video-cia-zira-apprehended-three-accused-persons-recovering-three-pistols-and-20-live-cartridges-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआईए जीरा ने तीन पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस समेत तीन आरोपी पकड़े, एक अन्य हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए जीरा ने तीन पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस समेत तीन आरोपी पकड़े, एक अन्य हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ जीरा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल .32 बोर, मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना मक्खू की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साहिब उर्फ जाप पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बस्ती निजामदीन वाला, थाना मक्खू, संदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र वजीर निवासी बस्ती तलवंडी निपाला और संदीप उर्फ मिट्ठू पुत्र निंदर निवासी गांव निपाला, थाना मक्खू, हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जोड़ी नहरों के पास पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन पिस्तौल, मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।
मक्खू पुलिस ने एक वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो अन्य को नामजद किया है, जबकि एक हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि 19 सितंबर को मक्खू निवासी मुकेश कुमार चोपड़ा पर समाज विरोधी तत्वों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में थाना मक्खू में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान फूल सिंह, पवन यादव और अंकित राजपूत को नामजद किया गया। पुलिस ने 4 अक्तूबर को पवन यादव को बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी तरह 20 सितंबर को थाना मक्खू के गांव पधरी में दविंदर सिंह की हत्या की वारदात सामने आई थी। जांच के दौरान सामने आया कि 31 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब में मेले के दौरान दविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी के बीच झगड़ा हुआ था। रंजिश के चलते लवप्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दविंदर पर हमला किया। इस दौरान सुखबीर सिंह ने देसी पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं, जिनमें दविंदर सिंह की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में जसनप्रीत सिंह, धोनी जगजीत सिंह उर्फ जगी, कलमजीत सिंह और मलकीत सिंह उर्फ कीतू को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी शेरा सिंह फौजी और सुखबीर सिंह फौजी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।