{"_id":"6afc41c9ecb7ee262005af1d","slug":"video-census-can-be-completed-from-home-until-november-30-dc-urges-ferozepur-residents-to-self-enumerate-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, डीसी ने फिरोजपुर वासियों से स्व-गणना करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, डीसी ने फिरोजपुर वासियों से स्व-गणना करने की अपील की
भारत सरकार की ओर से जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करवाकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें।
डीसी ने बताया कि स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में डिजिटल वैन भी चलाई जा रही है। यह वैन विभिन्न गांवों, शहरों, ब्लॉकों और तहसीलों में पहुंचकर लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लोग जनगणना कर्मचारियों का इंतजार किए बिना अपनी सुविधानुसार परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए https://se.census.gov.in/ पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर जानकारी भरकर जमा करवाने के बाद नागरिकों को एक विशेष स्व-गणना आईडी मिलेगी। इसे घर-घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मचारियों को दिखाना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके।
डीसी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश के विकास की योजनाएं बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।