{"_id":"6aa3bb14e08b5a6f64017051","slug":"video-bjps-drug-free-campaign-in-punjab-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा की नशामुक्त यात्रा, 18 सितंबर को पठानकोट से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा की नशामुक्त यात्रा, 18 सितंबर को पठानकोट से होगा आगाज
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश के चार अलग-अलग हिस्सों से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। चारों यात्राएं प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी और जालंधर में संपन्न होंगी। भाजपा का दावा है कि अभियान को महज नशा जागरूकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके जरिए नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का नारा ‘भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा’ है। उन्होंने कहा कि नशे ने पंजाब के सामाजिक ताने-बाने, युवाओं और परिवारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनके मुताबिक यह लड़ाई केवल नशा छुड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाबियत, संस्कृति, मूल्यों और प्रदेश की पहचान को बचाने की लड़ाई भी है।
प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व कार्यकारी प्रधान एवं विधायक अश्विनी शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं यात्रा प्रभारी राजेश बाघा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।