{"_id":"6b004847d33ef042b6010614","slug":"video-akali-dals-vigorous-campaign-against-drugs-in-kotkapura-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में नशे के खिलाफ अकाली दल की सख्त मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा शहर में अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर से नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं हलका इंचार्ज भाई रछपाल सिंह सोसन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त लोगों और नशे का सेवन करने वाले युवकों को पकड़कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी मुहिम के तहत शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रछपाल सिंह सोसन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ युवकों को काबू कर उन्हें नशे से तौबा करने की चेतावनी दी गई। साथ ही नशे के कारोबार में शामिल लोगों को भविष्य में सख्त कार्रवाई का सामना करने की बात कही गई।
इस मौके पर रछपाल सिंह सोसन ने कहा कि उनकी मुहिम का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाना है। जो युवक नशा छोड़ने के इच्छुक हैं, उनका इलाज करवाने में भी पार्टी की ओर से सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे और नशे के कारोबार में संलिप्त रहेंगे, उनके खिलाफ पुलिस के माध्यम से भी सख्त कानूनी कार्रवाई करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से नशे का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।