{"_id":"6a8704a4729b06082b074357","slug":"video-action-against-corruption-in-moga-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, रिश्वत लेते नहरी विभाग के दो फोर्थ क्लास कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, रिश्वत लेते नहरी विभाग के दो फोर्थ क्लास कर्मचारी गिरफ्तार
मोगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने वीरवार दोपहर मिनी सचिवालय परिसर में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नहरी विभाग के दो फोर्थ क्लास कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के तलवंडी भाई निवासी सोनी ने शिकायत दी थी कि मोगा के नहरी विभाग में तैनात फोर्थ क्लास कर्मचारी वीर सिंह और जगदेव सिंह ने उसके बेटे मोहित को नहरी विभाग में ही क्लास फोर की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि दोनों ने नौकरी लगवाने के लिए 6 लाख रुपये की मांग की और अपनी चंडीगढ़ तक पहुंच होने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह दोनों कर्मचारियों को करीब साढ़े पांच लाख रुपये पहले ही दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद उसके बेटे को नौकरी नहीं मिली और आरोपी लगातार उसे टालते रहे। बाद में दोनों ने उससे 50 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और दोनों कर्मचारियों को मिनी सचिवालय में पैसे लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही दोनों आरोपियों ने 50 हजार रुपये की रिश्वत पकड़ी, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उन्हें सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिरोजपुर विजिलेंस के एसएसपी जगत प्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी विजिलेंस मोगा सोहन सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, अमन सिंह समेत विजिलेंस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को 21 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।