{"_id":"6a9168adb41a9ea3fe04aeba","slug":"video-accused-arrested-for-misdeed-and-murder-of-a-woman-in-faridkot-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
फरीदकोट में थाना सिटी-2 पुलिस ने नई अनाज मंडी में हुई बुजुर्ग अज्ञात महिला की हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जोतराम कालोनी निवासी राजू के रूप में हुई जिसने 26 अगस्त 2026 की रात को पिछले 6-7 वर्ष से मंडी में रहने वाली उक्त महिला से पहले दुष्कर्म किया और बाद में ईंट से उस पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह पुलिस को नई अनाज मंडी से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 फरीदकोट के मुख्य अधिकारी और डीएसपी फरीदकोट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैस के निर्देश पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी डाटा की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। करीब 24 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने जोत राम कॉलोनी निवासी राजू (50) को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी ने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस की ओर से मृतका की पहचान करवाने के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।