{"_id":"6aa00004d68255fba005296a","slug":"three-people-died-in-road-accident-at-punjab-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: दो वाहनों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: दो वाहनों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
Tue, 08 Sep 2026 06:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:01 PM IST
सार
दो वाहनों की आपस में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
तरनतारन जिले के थाना वैरोवाल के अंतर्गत गांव अलीवाल के पास बीती देर रात दो वाहनों की आपस में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना वैरोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन भेज दिया।
वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।