{"_id":"6af961ed7529db367c0d1439","slug":"video-a-youngster-died-in-a-road-accident-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में दर्दनाक हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में दर्दनाक हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
नडाला-सुभानपुर रोड पर शनिवार शाम करीब चार बजे शर्मा पेट्रोल पंप के सामने मिट्टी से लदे एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, टिप्पर नंबर PB-06-V-5107 नडाला चौक से सुभानपुर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और टिप्पर बाइक समेत उन्हें करीब 40-50 फीट तक घसीटता ले गया।
हादसे में बाइक के पीछे बैठे रजिंदर सिंह (25) पुत्र प्यारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा राहुल पुत्र मनजीत सिंह, दोनों निवासी गांव हैबतपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।