{"_id":"6abb87f26468e5f037013458","slug":"video-a-grand-drone-show-dedicated-to-the-650th-prakash-parv-of-sri-guru-ravidas-will-be-held-in-faridkot-on-october-1-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक अक्तूबर को होगा भव्य ड्रोन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक अक्तूबर को होगा भव्य ड्रोन शो
फरीदकोट में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर को नेहरू स्टेडियम में भव्य ड्रोन शो करवाया जाएगा। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने बताया कि ड्रोन शो के दौरान एक साथ करीब 500 ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे। ड्रोन के माध्यम से डिजिटल तकनीक के जरिए श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और उनकी क्रांतिकारी सोच की शानदार प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम में यह ड्रोन शो 1 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दर्शकों को ड्रोन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। विधायक सेखों ने लोगों से अपील की कि वे इस विशेष कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।