{"_id":"6aa153841dfad847ca004c2e","slug":"video-51-people-donated-blood-at-a-camp-organized-at-dav-public-school-kotkapura-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजि शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजि शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में पीबीजी वेलफेयर क्लब और बाबा मिल्क के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल स्टाफ सदस्यों, वैन चालकों और क्लब सदस्यों समेत 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान ओमकार गोयल, रमन मनचंदा, शीतल गोयल, एडवोकेट विनोद बंसल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। स्कूल की सीनियर कोऑर्डिनेटर सुमन पुरी ने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. राजवीर सिंह कंग के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक और बाबा मिल्क के डायरेक्टर नरिंदर बैड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।