{"_id":"6a8d4aec525c689ea90948e7","slug":"video-41-grams-of-heroin-seized-in-faridkot-jail-three-undertrials-and-one-convict-named-in-the-case-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 हवालाती और एक कैदी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 हवालाती और एक कैदी नामजद
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान 41 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने तीन हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेल कर्मचारियों की टीम ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान हवालाती मुक्तसर निवासी महकदीप सिंह, फरीदकोट निवासी नरेंद्र सिंह निंदी, गुरुहरसहाय निवासी सनी तथा कैदी फरीदकोट निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ लवली के कब्जे से कुल 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखजीत सिंह ने बताया कि नामजद तीनों हवालातियों और कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन जेल के अंदर किस तरह पहुंची। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।