फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Deadline Day Transfers: Enzo Fernandez to Gabriel Jesus Among Major Completed Deals

एंजो फर्नांडीज की ₹1601 करोड़ की डील: मैनचेस्टर सिटी ने किया साइन; किन बड़े सौदों ने बदल दी फुटबॉल की तस्वीर?

Wed, 02 Sep 2026 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

डेडलाइन डे पर यूरोपीय फुटबॉल में कई बड़े ट्रांसफर देखने को मिले। मैनचेस्टर सिटी ने एंजो फर्नांडेज को रिकॉर्ड 1601 करोड़ रुपये में चेल्सी से अपने साथ जोड़ा। वहीं गैब्रियल जीसस आर्सेनल से बार्सिलोना पहुंचे। इंग्लिश क्लबों ने पूरे समर विंडो में जमकर पैसा खर्च किया और एक बार फिर अपनी वित्तीय ताकत दिखाई।

विज्ञापन
Deadline Day Transfers: Enzo Fernandez to Gabriel Jesus Among Major Completed Deals
एंजो फर्नांडीज - फोटो : ANI

विस्तार

यूरोपीय फुटबॉल का ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले क्लबों ने आखिरी घंटों में जमकर खरीदारी की। इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लबों ने एक बार फिर अपनी आर्थिक ताकत का प्रदर्शन किया। पूरे समर ट्रांसफर विंडो में इंग्लिश क्लबों ने करीब 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 44, 847 करोड़ रुपये खर्च किए, जो यूरोप की बाकी बड़ी लीगों के मुकाबले काफी ज्यादा रहा।

विज्ञापन


डेडलाइन डे का सबसे बड़ा सौदा एंजो फर्नांडेज का रहा। मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी के अर्जेंटीना के मिडफील्डर को 12.5 करोड़ पाउंड यानी 1601 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। यह ब्रिटिश ट्रांसफर इतिहास की सबसे बड़ी फीस की बराबरी करने वाला सौदा है। पिछले साल लिवरपूल ने एलेक्जेंडर इसाक के लिए इतनी ही रकम खर्च की थी।

विज्ञापन

सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में एंजो
ट्रांसफरमार्क्ट के मुताबिक एंजो फर्नांडेज का यह सौदा उन्हें दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर ले आया है। इस सूची में नेमार, किलियन एमबाप्पे और ओस्मान डेम्बेले उनसे ऊपर हैं। सिटी ने सिर्फ एंजो पर ही बड़ा दांव नहीं लगाया। एवर्टन के इलिमान एनडियाए को 6.5 करोड़ पाउंड में टीम में शामिल किया गया। न्यूकैसल ने लिल के माटियास फर्नांडेज-पार्डो के लिए 5.1 करोड़ पाउंड यानी करीब 654 करोड़ रुपये खर्च किए।

गैब्रियल जीसस ने आर्सेनल छोड़ा
डेडलाइन डे पर सबसे चर्चित नामों में गैब्रियल जीसस भी रहे। आर्सेनल से उनका ट्रांसफर बार्सिलोना हुआ और इस सौदे की कीमत 85 लाख पाउंड यानी करीब 109 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा चेल्सी से आरबी लीपजिग पहुंचे मार्क गुइयू के लिए 1.46 करोड़ पाउंड, जबकि चेल्सी के टोसिन अदाराबियोयो को टोटेनहम ने 1 करोड़ पाउंड में अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने फिर दिखाई आर्थिक ताकत
इंग्लिश क्लबों की खर्च करने की क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रीमियर लीग ने समर विंडो में करीब 4.7 अरब डॉलर खर्च किए। इसके मुकाबले स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली की शीर्ष लीगों का संयुक्त खर्च करीब 3.8 अरब डॉलर रहा। इससे साफ है कि प्रीमियर लीग आर्थिक रूप से यूरोप की अन्य शीर्ष लीगों से काफी आगे है। डेडलाइन डे पर बड़े सौदों और लोन ट्रांसफर की लंबी सूची ने इस ट्रांसफर विंडो को और भी खास बना दिया।

डेडलाइन डे के प्रमुख स्थायी ट्रांसफर

खिलाड़ी किस क्लब से किस क्लब में ट्रांसफर फीस
एंजो फर्नांडेज चेल्सी मैनचेस्टर सिटी 12.5 करोड़ पाउंड
इलिमान एनडियाए एवर्टन मैनचेस्टर सिटी 6.5 करोड़ पाउंड
माटियास फर्नांडेज-पार्डो लिल न्यूकैसल 5.1 करोड़ पाउंड
इब्राहिम एमबाये पीएसजी एस्टन विला 4.7 करोड़ पाउंड
मलिक फोफाना लियोन सुंदरलैंड 3.1 करोड़ पाउंड
टेलर हारवुड-बेलिस साउथैम्पटन एस्टन विला 3 करोड़ पाउंड
लुका ब्रुगमैन्स जेनक लिवरपूल 3 करोड़ पाउंड
जियान फ्लेमिंग बर्नली इप्सविच टाउन 2 करोड़ पाउंड
केमा एंड्रेस आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट ब्राइटन 1.5 करोड़ पाउंड
मार्क गुइयू चेल्सी आरबी लीपजिग 1.46 करोड़ पाउंड
टोसिन अदाराबियोयो चेल्सी टोटेनहम 1 करोड़ पाउंड
गैब्रियल जीसस आर्सेनल बार्सिलोना 85 लाख पाउंड
डेविड अफेंग्रुबर एल्चे फुलहम 85 लाख पाउंड
फैबियो विएरा आर्सेनल हैम्बर्ग 77 लाख पाउंड
जुआन रिकेल्मे एंगुलो इंडिपेंडिएंटे सुंदरलैंड 50 लाख पाउंड
एंस्ले मैटलैंड-नाइल्स लियोन एवर्टन 40 लाख पाउंड
मैनुएल एंजेल रियल मैड्रिड फुलहम 30 लाख पाउंड

प्रमुख लोन डील
खिलाड़ी क्लब से क्लब में डील
जैक ग्रीलिश मैनचेस्टर सिटी एवर्टन लोन
मिखाइलो मुद्रिक चेल्सी टोटेनहम लोन
एथन नवानेरी आर्सेनल बोरूसिया डॉर्टमुंड लोन
निक वोल्टेमाडे न्यूकैसल यूवेंटस लोन
जोनाथन डेविड यूवेंटस एटलेटिको मैड्रिड लोन
पापे मातर सार टोटेनहम यूवेंटस लोन
हार्वी इलियट लिवरपूल वालेंसिया लोन
केविन डांसो टोटेनहम सुंदरलैंड लोन, खरीदना अनिवार्य
रॉबर्ट सांचेज चेल्सी कोमो लोन
मोरातो नॉटिंघम फॉरेस्ट वेस्ट हैम लोन
विल्फ्रेड ग्नोंटो लीड्स यूनाइटेड फियोरेंटीना लोन
ऑनेस्ट अहानोर अटलांटा क्रिस्टल पैलेस लोन
बेन चिलवेल स्ट्रासबर्ग क्रिस्टल पैलेस फीस घोषित नहीं
डारियो एस्सुगो चेल्सी स्ट्रासबर्ग लोन
डेविड वॉशिंगटन चेल्सी स्ट्रासबर्ग फीस घोषित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed