{"_id":"69ad613b0c0b1789370e1937","slug":"upsc-result-2026-sunawardeep-singh-of-faridkot-secured-76th-rank-all-india-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"UPSC Result 2026: फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 76वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result 2026: फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 76वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग के घोषित परिणामों में फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह ने ऑल इंडिया में 76वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुनावरदीप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने पुणे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पंजाब पीसीएस परीक्षा पास कर कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल कर ली थी। नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने लक्ष्य यूपीएससी को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत जारी रखी और तीसरे प्रयास में परीक्षा पास करते हुए पूरे भारत में 76वां स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।