{"_id":"6ac10546b6be689ecd0e4c43","slug":"pargat-singh-s-journey-from-hockey-to-punjab-congress-president-he-was-given-a-big-responsibility-after-being-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"परगट सिंह का हॉकी से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष तक सफर, 3 बार विधायक बनने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट सिंह का हॉकी से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष तक सफर, 3 बार विधायक बनने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:09 PM IST
Link Copied
भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी से लेकर पंजाब की सियासत में अपनी पहचान बनाने तक, परगट सिंह का सफर कई पड़ावों से होकर गुजरा है। ओलंपियन परगट 2012 में अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीति में आए, 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और जालंधर कैंट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह अब पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। परगट ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली है। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने दोआबा क्षेत्र के नेता को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। परगट सिंह ने खेल के मैदान से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे और ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने यह चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।