{"_id":"6abcebde2b0a490e40022cc5","slug":"kapurthala-s-indigenous-garbage-collection-solution-hanspal-brothers-have-created-a-hands-free-garbage-loader-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में कूड़ा उठाने का देसी जुगाड़! हंसपाल ब्रदर्स ने बनाया बिना हाथ लगाए गार्बेज लोडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में कूड़ा उठाने का देसी जुगाड़! हंसपाल ब्रदर्स ने बनाया बिना हाथ लगाए गार्बेज लोडर
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:47 PM IST
Link Copied
हरियाली व साफ-सफाई के लिए कभी कपूरथला ‘पेरिस ऑफ पंजाब’ के नाम से जाना जाता था, अब बदइंतजामी के चलते सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर और उठती बदबू इसकी पहचान बन चुकी है। इस समस्या से परेशान पंजाब के बोटमैन हंसपाल ब्रदर्स ने गहन मंत्रणा के बाद नायाब समाधान ढूंढा है। ‘बिना हाथ लगाए, कूड़ा साफ हो जाए’ थीम को साकार करके हंसपाल ब्रदर्स ने वेस्ट मैनेजमेंट का नया आइडिया पेश पंजाबियों का मान बढ़ाया है। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के समीप रेल कंपोनेंट तैयार करने वाले हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक बड़े भाई प्रितपाल सिंह हंसपाल और दविंदरपाल सिंह हंसपाल ने ट्रायल के तौर पर पांच गारबेज लोडर तैयार किए हैं। प्रितपाल सिंह हंसपाल ने बताया कि कपूरथला शहर में यहां-वहां लगे कूड़े के ढेरों को जेसीबी की मदद से इकट्ठा करके ट्रालियों में लादने के घंटों वाले प्रोसेस को आटोमेशन के जरिये करने का मन में ख्याल आया जिससे कूड़ा भी मिनटों में ट्राली में लिफ्ट हो जाए और सफाई भी बरकरार रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।