{"_id":"6aa3bc1d5ac13766d80ea9c0","slug":"gulzar-singh-death-case-punjab-congress-to-surround-sp-offices-in-all-districts-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुलजार सिंह मौत मामला, पंजाब कांग्रेस करेगी सभी जिलों में SP कार्यालयों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार सिंह मौत मामला, पंजाब कांग्रेस करेगी सभी जिलों में SP कार्यालयों का घेराव
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:00 PM IST
Link Copied
गुलजार सिंह मौत मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। कांग्रेस शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता संबंधित जिलों के SP/SSP कार्यालयों का घेराव करेंगे और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के सभी जिला प्रधानों से अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की अपील की है। जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए SP/SSP कार्यालयों तक पहुंचेंगे।कांग्रेस का आरोप है कि गुलजार सिंह मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।