{"_id":"6aa693d9bf2bcdedb9081d85","slug":"video-the-play-hamare-ram-will-be-staged-in-amritsar-on-september-16-17-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 16-17 सितंबर को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 16-17 सितंबर को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन
पंजाब सरकार की ओर से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में किया जाएगा। दोनों दिनों में दो-दो शो होंगे। नाटक में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा रावण और राहुल आर. भूचर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विधानसभा हलका अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब के 12 शहरों में ‘हमारे राम’ की कुल 41 प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। अमृतसर में 16 सितंबर को पहला शो दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे और दूसरा शाम 6:30 से रात 10 बजे तक होगा। 17 सितंबर को भी यही समय रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा। प्रत्येक शो में करीब 750 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दर्शक ‘बुक माय शो’ ऐप के माध्यम से निशुल्क पास बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग अमृतसर, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और सनातन सेवा समिति से भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं।
सनातन सेवा समिति के माझा जोन प्रभारी प्रणव धवन ने बताया कि फेलिसिटी थिएटर की ओर से तैयार ‘हमारे राम’ अत्याधुनिक लाइट और साउंड, भव्य दृश्यों और हवाई कलाबाजियों के जरिए रामायण को मंच पर जीवंत करता है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक प्रस्तुतियों से अलग इसमें लव-कुश द्वारा भगवान राम के सामना करने के प्रसंग से कहानी शुरू होती है और सूर्य देवता के दृष्टिकोण से रामायण की नई व्याख्या प्रस्तुत की जाती है।
धवन ने अमृतसरवासियों से परिवार सहित नाटक देखने पहुंचने की अपील की। इससे पहले मोहाली, बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट में इसका मंचन हो चुका है। आगामी दिनों में पटियाला, खन्ना, लुधियाना और संगरूर में भी प्रस्तुतियां होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।