{"_id":"6a8c61a9a740c97cd5078bd7","slug":"video-intensive-checking-drive-conducted-around-army-and-air-force-stations-in-amritsar-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आर्मी व एयरफोर्स स्टेशन के आसपास चला सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आर्मी व एयरफोर्स स्टेशन के आसपास चला सघन चेकिंग अभियान
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमृतसर पुलिस की ओर से शहर में आर्मी और एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे की जांच की और आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध लोगों की तलाशी ली।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोकना और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।