{"_id":"6a8c47761dbbbb1cfe0b282f","slug":"video-five-arrested-including-a-minor-in-amritsar-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब पुलिस ने नशा और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उनके निर्देश पर हथियार और नशे की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमानदीप सिंह (20), तीरथ सिंह (20), शमशेर सिंह उर्फ शेरा (21), कमलेश रानी (65) और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहली कार्रवाई में अरमानदीप और तीरथ से छह पिस्तौल बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई में नाबालिग से 6.090 किलो और कमलेश रानी से 211 ग्राम हेरोइन मिली। तीसरी कार्रवाई में शमशेर सिंह से तीन पिस्तौल बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार कमलेश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस को आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों व बरामदगी की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।