Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Cyber fraud in the name of Sri Harmandir Sahib's inn, fraudsters are extorting lakhs from devotees through fake websites.
{"_id":"6a9fd4afa1b5249b190e6acc","slug":"video-cyber-fraud-in-the-name-of-sri-harmandir-sahibs-inn-fraudsters-are-extorting-lakhs-from-devotees-through-fake-websites-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब की सराय के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से श्रद्धालुओं से लाखों ऐंठ रहे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब की सराय के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से श्रद्धालुओं से लाखों ऐंठ रहे ठग
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत की सुविधा के लिए एसजीपीसी की ओर से संचालित सरायों के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर एसजीपीसी का लोगो, फर्जी रसीद और क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं से पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं।
सचखंड श्री दरबार साहिब के सराय प्रबंधक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ठग लगातार नई-नई फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सारागढ़ी निवास के कमरों का वास्तविक किराया 1000 और 1600 रुपये है, जबकि ठग फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालुओं से 2500 से 3500 रुपये तक वसूल रहे हैं। भुगतान के बाद एसजीपीसी के लोगो वाली फर्जी रसीद भी भेजी जा रही है।
प्रबंधक के अनुसार, इस संबंध में 7 मई 2025 को पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला जारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सावधान करते हुए कहा कि एसजीपीसी की सरायों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट केवल www.sgpcsarai.com है। श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट, लिंक या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान न करें।
उन्होंने संगत से अपील की कि कमरों की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।