{"_id":"6aa3ff3c1661455199008851","slug":"two-miscreants-arrested-for-throwing-petrol-bomb-and-firing-at-commission-agents-house-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100288-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने वाले दो बदमाश काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने वाले दो बदमाश काबू
Fri, 11 Sep 2026 06:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला पुलिस ने रंगड नंगल में एक आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने वाले दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगीर और अनमोल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मेहताब सिंह ने शुक्रवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। 25 अगस्त को गांव रंगड नंगल में रंगदारी की कॉल के बाद यह वारदात हुई थी। कुछ अज्ञात युवकों ने आढ़ती के घर पर फायरिंग की थी। इसके बाद उन्होंने एक पेट्रोल बम भी फेंका था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।
जांच और खुलासे
बटाला पुलिस की टीम कई दिनों से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जगीर और अनमोल पर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बड़ी रकम का वादा किया गया था। हालांकि उन्हें अब तक केवल 20 हजार रुपये ही मिले हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। पूछताछ के दौरान इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।