{"_id":"6aa3f63e4ddf1d6a4c04783c","slug":"a-new-road-will-be-built-from-bata-chowk-to-the-municipal-council-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103352-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बाटा चौक से नगर काउंसिल तक बनेगी नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बाटा चौक से नगर काउंसिल तक बनेगी नई सड़क
Fri, 11 Sep 2026 06:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। नगर काउंसिल के प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा ने बाटा चौक से नगर काउंसिल तक नई सड़क बनाने का काम शुरू करवाया।
पाहड़ा ने बताया कि इस मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब थी। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी। बरसात में राहगीरों और वाहन चालकों को विशेष दिक्कतें आती थीं। शहरवासियों की मांग पर इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और नागरिकों की सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क से आवाजाही सुगम होगी और आसपास के दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा। पाहड़ा ने विश्वास दिलाया कि सड़क का काम जल्द पूरा हो जाएगा।