{"_id":"6aa3fc254ead2313bd00607b","slug":"valmiki-community-blocks-road-in-protest-against-sacrilege-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119489-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बेअदबी के विरोध में वाल्मीकि भाईचारे ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बेअदबी के विरोध में वाल्मीकि भाईचारे ने लगाया जाम
Fri, 11 Sep 2026 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। लुधियाना में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में शुक्रवार को भंडारी पुल पर विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पुल पर यातायात जाम हो गया जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
संगठन नेता लक्की ने कहा कि आंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज होगा। उन्होंने राज्य में प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बेअदबी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई। वाल्मीकि नेताओं ने कहा कि जल्द कार्रवाई न होने पर पंजाब स्तर पर बड़ा संघर्ष शुरू होगा।