{"_id":"6aa3f2c0535058a11700ffd6","slug":"weapons-and-drones-recovered-during-a-search-operation-by-the-police-and-bsf-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100287-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पुलिस और बीएसएफ के सर्च अभियान में ड्रोन समेत हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पुलिस और बीएसएफ के सर्च अभियान में ड्रोन समेत हथियार बरामद
Fri, 11 Sep 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और बटाला पुलिस ने शुक्रवार को एक सर्च अभियान चलाया। इसमें एक ड्रोन, दो आधुनिक पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुए।
डेरा बाबा नानक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। बटाला के पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीरवार देर शाम पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। यह बरामदगी बीएसएफ की एक पोस्ट के पास हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्च अभियान अभी भी जारी है।