{"_id":"690cd0fba26bf4b6990b6cab","slug":"video-businessman-shot-in-amritsar-for-not-paying-rs-50-lakh-extortion-money-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 50 लाख की रंगदारी नहीं दी तो कारोबारी को मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 50 लाख की रंगदारी नहीं दी तो कारोबारी को मारी गोलियां
अमृतसर में गैंगस्टर मन घनशामपुरा गैंग के गुर्गों ने बुधवार की देर रात मोहकमपुरा इलाके में गहना कारोबारी सागर पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। सागर अपनी जान बचाने के लिए भागे। मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर घेर कर गोलियां चलाईं। इस दौरान सागर की टांगों पर चार गोलियां लगीं। आरोपियों ने पिस्तौल के बट से सागर के चेहरे पर भी वार किए और भाग गए।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि सागर पिछले कुछ सालों से गहनों का कारोबार कर रहे हैं। इस साल निगम चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड नंबर 24 से चुनाव भी लड़ा था। तीन महीने पहले सागर को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी की सभी काॅल विदेशी नंबरों से आ रही थीं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर लगभग ढाई महीने पहले एक पुलिसकर्मी सागर और परिवार की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था। फिर भी धमकियां मिल रही थीं। काॅल करने वाला खुद को मन घनशामपुरा बता रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।