Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Women will take to the field against drugs, Harsimrat Badal's rally at the palace

Amritsar News: नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी महिलाएं, पैलेस में हरसिमरत बादल की रैली

Tue, 10 Nov 2026 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 10 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Women will take to the field against drugs, Harsimrat Badal's rally at the palace
मां-बेटियां एक्शन लेंगी, नशे का धंधा बंद करेंगे, अभियान के तहत जुटेंगी क्षेत्र की महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरनतारन। शिअद ने पंजाब में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ महिलाओं को लामबंद करने का अभियान तेज किया है। इसी कड़ी में 13 नवंबर को खैरा पैलेस में नशा विरोधी रैली आयोजित की जाएगी। पार्टी की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल इस रैली को संबोधित करेंगी।
श्री खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। श्री खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज रमनदीप कौर शेरों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रैली पार्टी के अभियान मां-बेटियां एक्शन लेंगी, हम ड्रग्स का धंधा बंद करेंगे के तहत हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ महिलाओं को एकजुट करना है। साथ ही, समाज में इस बुराई के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना भी है। रमनदीप कौर शेरों ने कहा कि नशे का दर्द परिवार की मांओं और बहनों को सबसे अधिक झेलना पड़ता है। नशे से कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है। उन्होंने महिलाओं से घर तक सीमित न रहकर सामाजिक लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया। यह संघर्ष किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि पंजाब की पीढ़ियों को बचाने की पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

महिलाओं से अपील
रमनदीप कौर शेरों ने क्षेत्र की महिलाओं से 13 नवंबर की रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने पहले भी नशा विरोधी गतिविधियां आयोजित की हैं। इन गतिविधियों को लोगों का समर्थन मिला है। महिलाओं की सामूहिक भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed