{"_id":"672fbadb17c746e665025906","slug":"such-food-is-being-served-to-national-level-players-you-will-be-shocked-if-you-watch-the-video-vidisha-news-c-1-1-noi1226-2300805-2024-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को परोसा जा रहा ऐसा खाना, वीडियो देखेंगे तो चौक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को परोसा जा रहा ऐसा खाना, वीडियो देखेंगे तो चौक जाएंगे आप
विदिशा में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में खिलाड़ियों को दिए जा रहे खाने में कीड़े निकालने की बात सामने आई है, जिसको लेकर अब खिलाड़ियों ने भी शिकायत दर्ज कराई है। 68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन विदिशा के जिला खेल स्टेडियम परिसर में किया जा रहा है। इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देश भर के 1473 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। भारत में होने वाले खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कितना भी बजट खर्च करें, लेकिन उसमें अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में बाधा बने हुए हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पहचान नहीं मिल पाती और इसके पीछे कई कारण आते हैं, लेकिन विदिशा में इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को कीड़े वाले भोजन परोसने का मामला सामने आया है।
जिला शिक्षा अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 12 नवंबर तक जारी रहेगा। प्रतियोगिता में 14, 17 वर्ष आयु के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हुए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खाने की गुणवत्ता की जांच करने के बाद ही बच्चों को भोजन परोसा जाता है, लेकिन वीडियो में सामने साफ दिख रहा है, जब एक खिलाड़ी ने इसकी शिकायत की तो बदबू आने के बाद उसे डस्टबिन में फेंक दिया गया। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों ने खाने को डस्टबिन में डाल दिया। इस खेल प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 1473 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।