बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   There are no dacoits in Chambal yet police has recorded about 106 dacoits in one year know how

गजब है भाई: चंबल में डकैत नहीं...फिर भी रिकॉर्ड में पुलिस ने एक साल में करीब 106 डकैत खड़े कर दिए, जानिए कैसे

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 07:41 PM IST
There are no dacoits in Chambal yet police has recorded about 106 dacoits in one year know how
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में डकैतों का खौफ खत्म हुए 15 साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया है। बीहड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां फिल्में बन रही हैं, दूसरी ओर रिकॉर्ड में पुलिस ने एक साल में करीब 106 डकैत खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह साल 1981 में लागू हुआ 'एमपी डकैती और व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम' है। इसे डकैतों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया था।

गोलियों की बरसात करते हुए, ये चंबल के डकैत हैं, जिनमें से कुछ जेल की सलाखों के पीछे हैं तो कुछ सजा काट कर बाहर आ चुके हैं। लेकिन इनके लिए साल 1981 में बनाई गई 11/13 डकैती अधिनियम की धारा जिंदा है, जिसका असर ये है कि इस अधिनियम का उपयोग अब मोबाइल झपटने, अपहरण और बलवा जैसी घटनाओं में किया जा रहा है। कानून के जानकार और बुद्धिजीवी मानते हैं कि इस धारा को खत्म करना चाहिए।

यह अधिनियम सात अक्टूबर 1981 को उन क्षेत्रों में लागू किया गया था, जहां 70-80 के दशक में डकैती, लूट और फिरौती के लिए अपहरण होते थे। अभी ग्वालियर जोन में यह ग्वालियर व शिवपुरी, चंबल जोन में भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया और रीवा जोन में रीवा और सतना में यह लागू है। अधिनियम बीएनएस-2023 (IPC-1860) की धाराओं के साथ उपयोग हो रहा है। इस धारा में विशेष कोर्ट में जमानत नहीं होती। इसलिए इस धारा का उपयोग किया जा रहा है। आईजी ग्वालियर कहते हैं, जो धारा के तहत अपराध होते हैं, तभी इसकी उपयोग होता है।

ग्वालियर-चंबल के दर्ज अपराधों की स्थिति
ग्वालियर में साल 2023 में 48 और साल 2024 में 35 मुकदमे दर्ज हुए
शिवपुरी में साल 2023 में 34 और 2024 में 19 मुकदमे दर्ज हुए
मुरैना में साल 2024 में 12 मुकदमे दर्ज हुए
भिंड जिले में साल 2024 में 15 मुकदमे दर्ज हुए
दतिया में साल 2024 में 11 मुकदमे दर्ज हुए
श्योपुर में साल 2024 में चार मुकदमे दर्ज हुए
 
इस धारा का दुरुउपयोग इससे भी समझा जा सकता है कि 11 दिसंबर 2023 को दिल्ली से ग्वालियर आ रहे पीके यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. रणजीत यादव को मुरैना में अटैक आया। एंबुलेंस न मिलने पर लॉ स्टूडेंट्स हिमांशु श्रोतिय और सुकृत शर्मा ने हाईकोर्ट जज की कार लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनके खिलाफ ग्वालियर के थाना पड़ाव में लूट और डकैती का केस दर्ज हुआ। वहीं, डबरा के वकील चंद्रभान मीणा का ग्राम बेलगढ़ा में जमीन को लेकर केदार रावत से विवाद था, जिसके बाद उन पर लूट और डकैती का केस दर्ज हो गया था।

ग्वालियर में मटन और पार्टी के लिए लग्जरी गाड़ी से चुराते हैं बकरी
ग्वालियर में लग्जरी कार से बकरी चोरी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोर इस कार में बैठकर बकरियां चुराते थे। पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो कार का पीछा किया। डर कर भाग रहे चोरों ने लग्जरी कार छोड़ दी और बकरियां लेकर भाग गए। घटना ग्वालियर ग्रामीण इलाके के दगियापुरा बेहट थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्रामीण इलाके में इन दिनों बकरी चोर गैंग सक्रिय है। आए दिन ग्रामीण क्षेत्र से बकरी और बकरा चोरी होने की शिकायत पुलिस के पास आ रही थी। यह गैंग इतनी शातिर है कि लग्जरी गाड़ी को बकरा बकरी चुराने में उपयोग करती थी, जिससे कि पुलिस को इन पर कोई शक न हो। 



बेहट थाना क्षेत्र में आने वाले दगियापुरा निवासी मंगल सिंह ने थाने में बकरी चोरी होने की शिकायत की थी। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे अपनी चार बकरियों को चरा रहा था। तभी एक कार सड़क किनारे रुकी और उसमें से एक व्यक्ति बाहर निकला। कुछ देर आसपास टहलने के बाद एक बकरी को उठाकर कर भागने लगा। यह देख मंगल सिंह पहले तो चिल्लाया और तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस भी कार के पीछे लग गई। ऐसे में आरोपी अपनी कार को जंगल में छोड़कर भाग गए। लेकिन बकरी को वह अपने साथ ले गए। बताया गया है कि यह चोर पार्टी करने और मटन खाने के शौकीन हैं। चोरों के पास से बरामद की गई यह कार सिंधिया नगर शब्द प्रताप आश्रम निवासी अनिल जादौन की बताई गई है। पुलिस अब गाड़ी मालिक के जरिए इन चोरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पर्यटन स्थल पर आए दिन शराब खोरी हो रही है और पशुओं की हड्डियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एनएसएस शिविर का आयोजन

09 Jan 2025

VIDEO : फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों की हड़ताल

09 Jan 2025

VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन पर बांटा ज्ञान

09 Jan 2025

VIDEO : टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में टमाटर से भरा कैंटर अज्ञात वाहन से टकराया, एक की मौत

09 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: जमीन को लेकर हो रही अनियमितताएं रोंके सरकार, हो रहा उत्पीड़न

09 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : सिकंदराराऊ के एटा राजमार्ग पर गांव रतिभानपुर के पास गाय से टकराकर कार ट्रक से टकराई, चार की मौत

09 Jan 2025

VIDEO : एसओजी और पुलिस टीम ने चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में पाटोदा गांव में संतुलन बिगड़ने से खंबे में जा टकराई बाइक, यवक की मौत

VIDEO : रोहतक में बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु, लोगों ने किया रक्तदान

09 Jan 2025

VIDEO : ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- साहब...न पानी आता है न ही मोबाइल में सिग्नल

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

09 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर के शेरकोट में अपहरण के बाद युवक की हत्या, शव जमीन में दबाया

09 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: मंडलायुक्त ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

09 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद के कालकागढ़ी चौक पर कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी जानकारी

09 Jan 2025

VIDEO : रोडवेज ने आज से हाई-एंड और शयनयान बसों के किराये में 20 फीसदी की कमी की

09 Jan 2025

VIDEO : कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

09 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: चालान करने के बजाय घोषणा कर गाड़ियों को रास्ते से हटवाया

09 Jan 2025

VIDEO : हापुड़ में कड़ाके की सर्दी के बीच सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे मरीज, चिकित्सक मिले नदारद

09 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में 10 करोड़ 18 लाख से बनेंगी शहर की तीन सड़कें

09 Jan 2025

VIDEO : नैनीताल में तीन दिवसीय स्टेट यूथ बॉयज एंड गर्ल्स स्पर्धा का शुभारंभ, बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ के खिलाड़ी छाए

09 Jan 2025

VIDEO : सलोगड़ा में लोगों के घरों में कर दी बारिश के पानी की निकासी, लोगों ने जताया रोष

09 Jan 2025

VIDEO : मोगा में किसान महापंचायत शुरू

09 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: भाजपा कार्यालय के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान हुआ, कई वीआईपी के ड्राइवर गाड़ी लेकर चलते बने

09 Jan 2025

VIDEO : बनीखेत हत्याकांड मामले में डलहौजी कैंट निवासियों ने निकाला शांति मार्च

09 Jan 2025

VIDEO : पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

09 Jan 2025

VIDEO : Prayagraj : हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, रसूलाबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

09 Jan 2025

VIDEO : गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

09 Jan 2025

VIDEO : धर्मशाला में जिला परिषद कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

09 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: छात्राओं के लिए लगा रोजगार मेला, 23 हजार 600 रुपये होगी सैलरी, कई और सुविधाएं भी मिलेंगी

09 Jan 2025

Vidisha News: मेडिकल कॉलेज में चल रही धांधली, बाहर से मंगाई जा रही दवाइयां, मरीजों की हो रही जेब ढीली

09 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed