Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody clash between two sides, 26 injured in stone pelting and firing, case registered against 39 people

शाजापुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में 26 घायल; 39 लोगों पर केस

Sun, 08 Nov 2026 02:36 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 02:36 PM IST
सार

शाजापुर जिले के टपका बसंतपुर गांव में कब्रिस्तान की 1.75 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पथराव, फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ में महिलाओं व 90 वर्षीय बुजुर्ग सहित 26 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 39 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Bloody clash between two sides, 26 injured in stone pelting and firing, case registered against 39 people
विवाद के दौरान हुआ पथराव

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टपका बसंतपुर गांव में रविवार सुबह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 26 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 39 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

विज्ञापन


पहले पक्ष के फरियादी इलियास अली (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने कब्रिस्तान गए थे। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर कब्रिस्तान आने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन


इलियास के मुताबिक, उन्होंने अपने भाई इफराक अली को मौके पर बुलाया। आरोप है कि बिन्यामिन और दिलशाद ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में लाठी, डंडे, फरसा, तलवार और लोहे की रॉड से हमला करने, दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में दो युवकों से मारपीट, एक की मौत; तीन आरोपी हिरासत में

दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष के फरियादी रिजवान (32) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इलियास, इफराक और उनके साथ आए लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला किया, जबकि उनके पिता शाहबुद्दीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरसा, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई।

रिजवान ने घर के सामान, दरवाजे, ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा उनकी बहू सिमरन का मंगलसूत्र तोड़ने और कब्रिस्तान आने पर दोबारा हमला करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।


दोनों पक्षों के 26 लोग घायल
इस संघर्ष में पहले पक्ष के 11 और दूसरे पक्ष के 15 लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष के घायल: बोदर खां, इलियास अली, इफराक अली, कल्लू खां, सलीम खां, सलामुद्दीन, इमरान, नवाब खां, मुबारिक, आरिफ और इरशाद खां। दूसरे पक्ष के घायल: शाहबुद्दीन, रिजवान, फखरुद्दीन, अलाउद्दीन, बिन्यामिन, नईमुद्दीन, दिलशाद, साजिद, भूरी बी, रिहाना बी, सिमरन, यूनुस, उस्मान, शोएब और 90 वर्षीय शमशाद।

1.75 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद
बताया जा रहा है कि गांव में करीब 1.75 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 39 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।


विवाद के दौरान हुआ पथराव

विवाद के दौरान हुआ पथराव

 

विवाद के दौरान हुआ पथराव

विवाद के दौरान हुआ पथराव

 

विवाद के दौरान हुआ पथराव

विवाद के दौरान हुआ पथराव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed