{"_id":"6ab38e0ae89388e36801d65a","slug":"funeral-procession-crosses-river-viral-video-raises-questions-umaria-news-c-1-1-noi1225-4755809-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"उमरिया की शर्मनाक तस्वीर: कफन में लिपटे जनाजे को दफनाने का अलग ही संघर्ष, तीन फीट पानी में से निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया की शर्मनाक तस्वीर: कफन में लिपटे जनाजे को दफनाने का अलग ही संघर्ष, तीन फीट पानी में से निकले लोग
उमरिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उमरिया जिले में अंतिम सफर से जुड़ी ऐसी तस्वीर सामने ला दी है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में लोगों का एक समूह नदी की धार के बीच से जनाजा लेकर गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नौरोजाबाद से सटे ग्राम कंचनपुर का है, जहां कब्रिस्तान नदी के दूसरी ओर होने के कारण अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। वीडियो को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, कंचनपुर के पीपल चौक के पास रहने वाले मुजीबुर्रहमान का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हुआ था। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जनाजा कब्रिस्तान की ओर ले जाया गया। रास्ते में नदी की धार होने के कारण लोगों को करीब 4 से 5 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वायरल वीडियो में नदी की धार के बीच से शव को लेकर जाते लोग दिखाई दे रहे हैं। तेज बहाव और गहराई के बीच इस तरह शव को ले जाना जोखिम से खाली नहीं था। बताया जा रहा है कि पानी की स्थिति देखकर कई लोग नदी पार करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
मौत के बाद भी खत्म नहीं हुई परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी पर रपटा या सुरक्षित रास्ते की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सामान्य आवागमन के लिए सुरक्षित रास्ता जरूरी है, तो अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरने की मजबूरी क्यों बनी हुई है। मामले में करकेली जनपद पंचायत के सीईओ प्रभांशु सिंह ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसीलदार से चर्चा कर यह जानकारी ली जाएगी कि वहां श्मशान के लिए भूमि आवंटित है या नहीं और पूरे मामले को देखा जाएगा।
ज्वालामुखी टोला में भी सामने आ चुकी है ऐसी परेशानी
उमरिया मुख्यालय के ज्वालामुखी टोला में भी मरघटी नदी के दूसरी ओर श्मशान घाट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय तेज बहाव में शव दो बार नदी में बह गया था। परिजनों ने तत्काल उसे पकड़कर बाहर निकाला, जिसके बाद अंतिम संस्कार हो सका।
स्थानीय पार्षदों ने नगर पालिका और प्रशासन से रपटा सहित सुरक्षित मार्ग की मांग की है। अब कंचनपुर का वायरल वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या अंतिम सफर को सम्मानजनक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन स्थायी रास्ता उपलब्ध कराएगा, या फिर अगली बारिश तक वही जोखिम भरी तस्वीर दोहराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।