{"_id":"6ab40635c3d6f022770d48a4","slug":"bhopal-jahangirabad-police-station-lawyer-assault-three-policemen-suspended-2026-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोपाल: थाने में वकील को पीटने पर बवाल, टीआई समेत तीन सस्पेंड; तीनों पुलिसकर्मियों और पीड़ित अधिवक्ता पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: थाने में वकील को पीटने पर बवाल, टीआई समेत तीन सस्पेंड; तीनों पुलिसकर्मियों और पीड़ित अधिवक्ता पर एफआईआर
Wed, 23 Sep 2026 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:32 PM IST
सार
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता राकेश रावल से मारपीट के आरोप के बाद वकीलों ने थाने और जिला अदालत में प्रदर्शन किया। देर रात तक चले विरोध के बाद टीआई राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं घायल अधिवक्ता के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
भोपाल में वकीलों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कानून के रख वालों द्वारा ही कानून के जानकार पर बर्बर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। जहांगीराबाद थाना परिसर में 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रावल के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और बेरहमी से मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित होकर सैकड़ों वकीलों ने देर रात 3 बजे तक जहांगीराबाद थाने को घेरे रखा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह भोपाल जिला अदालत में वकीलों ने हंगामा किया और पैरवी नहीं की। इस बीच, पुलिस उपायुक्त जोन-1 अखिल पटेल ने जहांगीराबाद थाने के प्रभारी राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को निलंबित कर दिया है। थाने की कमान क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक निरीक्षक हरि किशन लोहिया को सौंपी गई है। देर रात अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में जहांगीराबाद थाने के प्रभारी रहे निलंबित इंस्पेक्टर राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरावा रामस्वरूप के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में ही मारपीट की सामान्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है I
भोपाल में वकीलों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वकील को कीचड़ में पटककर पीटा
जानकारी के अनुसार बैरागढ़ कलां निवासी अधिवक्ता राकेश रावल मंगलवार रात करीब आठ बजे खटलापुरा मंदिर मार्ग से गुजर रहे थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते रास्ता बंद होने के कारण ट्रैफिक एसीपी और पुलिस बल से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी जबरन उन्हें जहांगीराबाद थाने ले गए। पीड़ित वकील का कहना है कि जब उन्होंने वाहन में पेट्रोल नहीं होने की बात कही, तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज पर उतर आए और विरोध करने पर उन्हें कीचड़ में पटककर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।
वीडियो जारी कर दिखाईं चोटें, जांच के आदेश
साथी वकील के साथ थाने के भीतर हुई मारपीट की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों वकील मंगलवार रात जहांगीराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन की इस गुंडागर्दी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रात तीन बजे तक चले इस हंगामे के दौरान वकीलों ने थाना प्रभारी राजन अहिरवार और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वकीलों द्वारा जारी एक वीडियो में एडवोकेट राकेश रावल के कपड़ों पर कीचड़ और पैरों पर पुलिस की लाठियों के गहरे नीले निशान साफ दिख रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने वकीलों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ता का वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर पीड़ित अधिवक्ता रावल का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यातायात पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिख रहे हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि वह नशे में थे और पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने मारपीट भी की थी।
पुलिसकर्मियों पर देर रात प्रकरण दर्ज
अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में जहांगीराबाद थाने के प्रभारी रहे निलंबित इंस्पेक्टर राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरावा रामस्वरूप के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में ही मारपीट की सामान्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है I मारपीट करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी राजा अहिरवार और अन्य पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर बुधवार को दिनभर अधिवक्ता ने प्रदर्शन किया और फिर दर्ज करने के लिए अड़े रहे अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर और डीपी जून 1 को लिखित शिकायत देकर मारपीट में आई चोटों का वीडियो भी सोपे था इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर निलंबित थाना प्रभारी वह दो आरक्षकों के खिलाफ मारपीट का मामला अधिवक्ता की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है I पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं का प्रदर्शन भी समाप्त हो गया है I