फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A hoarding at Indore's Patnipura Square fell onto the road; a young man was injured after being struck

इंदौर: इंदौर के पाटनीपुरा चौराहे पर लगा होर्डिंग सड़क पर गिरा, चपेट में आने के कारण युवक घायल

Wed, 23 Sep 2026 08:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 23 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

इंदौर में हाईकोर्ट के आदेशों और अवैध होर्डिंगों के खिलाफ जारी आमरण अनशन के बीच पाटनीपुरा चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां गणेश उत्सव का एक होर्डिंग सड़क से गुजर रहे युवक श्रेय शर्मा पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Indore: A hoarding at Indore's Patnipura Square fell onto the road; a young man was injured after being struck
होर्डिंग सड़क पर गिरा - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में अवैध होर्डिंगों का मुद्दा गरमाया हुआ है। कोर्ट ने भी अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी अवैध होर्डिंग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा है। इस बीच पाटनीपुरा में गणेश उत्सव का एक होर्डिंग दिन में सड़क पर गिर पड़ा।

विज्ञापन



उस समय सड़क से वाहन भी गुजर रहे थे। होर्डिंग एक युवक पर गिरा और उसके कंधे पर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। होर्डिंग गिरने के बाद दबे युवक को लोगों ने निकाला। होर्डिंग गिरने के कारण मार्ग का ट्रैफिक भी रुका रहा। घायल युवक कानाम श्रेय शर्मा है। वह घर से सामान लेने निकला था, लेकिन होर्डिंग गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गया। नंदानगर के गणेश उत्सव का होर्डिंग पाटनीपुरा चौराहे पर लगाया गया है।
विज्ञापन

 

कोर्ट दे चुका है अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश

शहर में अवैध होर्डिंगों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी है। कोर्ट ने पिछले दिनों सुनवाई के दौरान अफसरों से कहा था कि शहर में अवैध होर्डिंग हटाए जाएं। अफसरों ने एक-दो दिन अवैध होर्डिंग हटाए, लेकिन त्योहारों के कारण फिर शहर में अवैध होर्डिंग लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजनीतिक कार्यक्रम भी शहर में हुए। उनके होर्डिंग भी शहर में लगे थे, लेकिन होर्डिंग गिरने की घटना ने एक बार फिर अवैध होर्डिंगों की स्थिति बयां कर दी। शहर में पहले भी होर्डिंग गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed