{"_id":"6834680b846f2c53be0997fa","slug":"state-president-wakf-board-sanwar-patel-spoke-incident-love-jihad-neither-earn-glory-an-incident-nor-allah-be-happy-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2991200-2025-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: लव जिहाद पर बोले वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष- इससे न शबाब कमाया जा सकता है, और न अल्लाह खुश होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: लव जिहाद पर बोले वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष- इससे न शबाब कमाया जा सकता है, और न अल्लाह खुश होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 08:12 PM IST
Link Copied
प्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर अब वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में लव जिहाद के केस में पकड़ाए आरोपी के कथित बयान पर कहा कि इस तरह की घटना से कोई शबाब नहीं मिलता।
सनवर पटेल ने बताया कि लव जिहाद की ऐसी घटनाएं शर्मसार करने वाली है। ऐसे अपराध से पूरा समाज उस समय शर्मसार होता है जब ऐसे अपराधी इस काम को शबाब का काम कहते हैं। यह कोई शबाब का काम नहीं है बल्कि एक प्रकार का गुनाह है जिससे कभी भी ना तो शबाब कमाया जा सकता है और ना ही अल्लाह को खुश किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसे गलत पाठ को पढ़ाकर पूरे समाज को बदनाम कर रहे हैं। इस्लाम तो बताता है कि अगर आपकी किसी से सगाई हो गई हो और वह आपकी मंगेतर बन जाए लेकिन तब भी आप उसे तब तक नहीं देख सकते जब तक आपका निकाह ना हो गया हो।
पटेल ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। मैं ऐसे मुस्लिम परिवारों को कहना चाहूंगा कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें और इस्लाम क्या कहता है इसका सही पाठ पढ़ाएं। सामाजिक तौर पर ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए जो कि इस प्रकार के कार्य करते हैं, साथ ही इन्हें कठोर सजा भी मिलना चाहिए। इमाम साहब और काजी साहब को भी इस बारे में अपने बयान देना चाहिए कि जिससे इस प्रकार के काम करने वालों को समाज से बहिष्कृत होने का डर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।