फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने उज्जैन को बताया स्पिरिचुअल और वेलनेस निवेश का केंद्र

MP News: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने की चर्चा, बोले- उज्जैन बना स्पिरिचुअल और वेलनेस निवेश का केंद्र

Thu, 05 Jun 2025 08:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 08:52 PM IST
MP News: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने उज्जैन को बताया स्पिरिचुअल और वेलनेस निवेश का केंद्र
मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी एवं वातावरण निवेशकों के अनुकूल है। उज्जैन नगरी हार्ट ऑफ स्पिरिचुअल इंडिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार की ओर से टूरिज्म पॉलिसी 2025 लागू की गई है। इसके तहत 10 से 30 प्रकार की अनुमतियां ऑनलाइन समय सीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं। पर्यटन के क्षेत्र में हॉटल, रिजोर्ट और अन्य प्रकार की पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूंजी निवेश पर 15 से 30 प्रतिशत का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। निवेशक स्पिरिचुअल और वेलनेस के क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आए, उन्हें शासन द्वारा हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बात प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने उज्जैन में आयोजित स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट 2025 में पैनल डिस्कशन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एवं आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 के दौरान दो सत्रों में पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने सार्थक चर्चा की। प्रथम सत्र के पैनल डिस्कशन में योगा निसर्ग एण्ड वैदिक योगा स्कूल के संस्थापक स्वामी चैतन्य हरी, एवीएन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रमेश वारियर, अपोलो आयुर्वेद पोजेक्ट लीडर डॉ. मेघा केएल, लाईसॉर होटल्स के डायरेक्टर मुकुन्द प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन तथा आनंद विभाग राघवेन्द्र कुमार सिंह ने भाग लिया।

निवेशकों के सुझाव पर होगा अमल
प्रथम सत्र के पैनल डिस्कशन में प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दुनिया में हेल्थ एवं वेलनेस सेक्टर बहुत बड़ा सेक्टर है। देश में मध्यप्रदेश ही एकमात्र राज्य है, जहां आनंद विभाग है। उज्जैन आध्यात्मिक कला, संस्कृति एवं विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन काल से ही पहचाना जाता रहा है। प्रशासनिक क्षेत्र में भी सम्राट विक्रमादित्य ने इस नगरी को विशेष पहचान दिलाई है। यह आध्यात्मिकता एवं वेलनेस का केन्द्र है। प्रमुख सचिव सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हमेशा नवाचारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आपके सुझावों पर अमल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अर्थशास्त्र की जगह बोल दिया राजनीति शास्त्र, शिक्षक को आया गुस्सा, छात्रा का साल बर्बाद, जानें मामला

सुगम आवागमन की सुविधाएं
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए आध्यात्मिक नगरी उज्जैन में किए जा रहे व्यापक विकास एवं निर्माण कार्यों और तैयारियों के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। उज्जैन के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सदावल में 4 हेलिपैड का निर्माण कार्य जारी है, शिप्रा नदी को अविरल प्रवाहमान बनाने के लिए कान्ह डायवर्सन क्लॉज डक्ट परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी बैराज परियोजना का कार्य भी तेज गति से जारी है। शिप्रा नदी पर दोनों ओर 29 कि.मी नए घाट बनाए जा रहे हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 2,376 हेक्टेयर में नगर विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली आदि स्थाई स्वरूप की बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निवेशकों से आवाह्न किया कि वे उज्जैन को स्पिरिचुअल सेंटर एवं वेलनेस सेंटर का हब बनाने के लिए आगे आएं।

बिल्डिंग वेलनेस इकोसिस्टम एण्ड वर्क फोर्स विषय पर दूसरे सत्र के पैनल डिस्कशन में प्रमुख सचिव संदीप यादव, वीपी कैरली आयुर्वेदिक ग्रुप की मोना वालिया, तिरुपति एस्टेट्स के डायरेक्टर महेश परीयानी, आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय, ताईवान इंडिया आयुर्वेद ऐसोसिएशन के सहसंस्थापक शुभम अग्निहोत्री, स्पोर्टस फिटनेस कोच विजय ठक्कर, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव कविता गर्ग, इकोनॉमिक्स टाईम्स के आशुतोष सिन्हा ने भाग लिया और विस्तार से चर्चा की। प्रमुख सचिव संदीप यादव ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश में सबसे अच्छी वेलनेस पॉलिसी है। उज्जैन में रोजाना एक लाख से अधिक दर्शनार्थी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गंगा दशहरा पर गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन और आरती

05 Jun 2025

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी ने अपने आवास पर किया पौधरोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

05 Jun 2025

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

05 Jun 2025

अमृतसर में बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

05 Jun 2025

ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर जालंधर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

05 Jun 2025
विज्ञापन

एनएचएआई ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान 2.0 के तहत लगाए पौधे

05 Jun 2025

गोपाला गांव के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

05 Jun 2025
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

05 Jun 2025

डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

05 Jun 2025

गोरखा समाज सेवा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

05 Jun 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधरोपण

05 Jun 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ

05 Jun 2025

एक अनोखी बाल पत्रकारवार्ता: रेसकोर्स गुरुद्वारे में बच्चों ने दर्शाया आत्मविश्वास

05 Jun 2025

VIDEO: चोरों ने जिस दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, उसमें मिले महज चार हजार रुपये और कुछ चिल्लर

05 Jun 2025

VIDEO: कोसीकला पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 15-15 हजार के इनामी बदमाश

05 Jun 2025

श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

05 Jun 2025

पर्यावरण दिवस पर बागपत में रैली निकालकर लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए

05 Jun 2025

Meerut: तमंचे से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, दो युवकों पर चलाई थी गोली

05 Jun 2025

वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी; थीम पर पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान

05 Jun 2025

गंगोत्री धाम से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

05 Jun 2025

गंगोत्री धाम में श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गंगा दशहरा, निकली राजा भगीरथ की भव्य शोभायात्रा

05 Jun 2025

Chamba: जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

05 Jun 2025

पानीपत में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

05 Jun 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएसआईआर में आयोजित ओपन डे मे बोलते पद्म श्री डॉ सीएन मंजूनाथ

05 Jun 2025

VIDEO: कारागार मंत्री ने जिला जेल में किया ओपेन जिम का उद्घाटन, सर्किल के बाहर किया पौधारोपण

05 Jun 2025

VIDEO: Ayodhya: अयोध्या के रामकथा पार्क में सीएम योगी, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

05 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में गंगा दशहरे पर ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

05 Jun 2025

VIDEO: गंगा दशहरा पर घिरोर के नहर कोठी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाई

05 Jun 2025

VIDEO: हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, आस्था का सैलाब

05 Jun 2025

VIDEO: युवक का सिर कुचलकर हत्या...पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्यारोपी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

05 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed