Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News Congress councilors took membership of BJP these leaders were present watch video
{"_id":"66e42cefc06d624aa506fa90","slug":"congress-councilors-took-membership-of-bjp-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2100701-2024-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कांग्रेस पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता, ये नेतागण रहे मौजूद, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कांग्रेस पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता, ये नेतागण रहे मौजूद, देखें वीडियो
टीकमगढ़ नगर पालिका के पार्षदों ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वीडी शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ले ली है। यह वही पार्षद हैं, जिन्होंने अपने ही कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। टीकमगढ़ नगर पालिका के कांग्रेसी चार पार्षद और दो महिला कांग्रेस पार्षदों के पतियों ने शुक्रवार की दोपहर भाजपा के संभागीय प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह जिला अध्यक्ष अमित और जतारा विधानसभा के विधायक हरिशंकर खटीक साथ में भाजपा की सदस्यता ली।
टीकमगढ़ नगर पालिका में इन पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। विश्वास की प्रक्रिया निरस्त होने के बाद से ही कांग्रेसी पार्षदों ने बगावत की थी। वह इस दौरान वह कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई न ही कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह से मुलाकात की। शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद रामकुमार यादव, अरविंद रजक भोपाल पहुंचकर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस का समर्थन करने वाले हबीब और अंशुल मोना भाजपा में शामिल हो गए।
इसके अलावा महिला कांग्रेस पार्षद राखी यादव के पति ध्रुव यादव और सीता कुशवाहा के पति बीरेंद्र कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। आज सभी कांग्रेसी भाजपा के संभाग की प्रभारी मुकेश सिंह चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की तौलिया पहनाकर बधाई दी और उनका स्वागत किया।
लगातार कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष का विरोध
टीकमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पप्पू मलिक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में वह पार्षद गए हैं, जिनको नगर पालिका से कमीशन मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली पंचवर्षीय में यह सभी पार्षद मिलकर के प्रधानमंत्री आवास में 30,000 की दलाली करते थे, जिसको मैंने बंद कर दिया। इस कारण से ये लोग पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और अब भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि इन्होंने गरीबों का धन लूटा है। पिछले पंचवर्षीय के दौरान इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में लाखों रुपये की दलाली ली है, जो जगजाहिर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।