Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   200 bags of illegal urea seized in Tikamgarh; house sealed.

एमपी: टीकमगढ़ में खाद की कालाबाजारी पर छापा, किराये के मकान से 200 बोरी यूरिया जब्त

Tue, 03 Nov 2026 04:39 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 04:39 PM IST
200 bags of illegal urea seized in Tikamgarh; house sealed.

टीकमगढ़ जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने दुर्गापुर गांव में छापेमारी कर करीब 200 बोरी यूरिया खाद जब्त की। खाद एक किराये के मकान में अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई के बाद संबंधित कमरे को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नायब तहसीलदार विष्णु कुमार सोनी, कृषि विस्तार अधिकारी आशीष गुप्ता और कैलाश प्रसाद अहिरवार प्रशासनिक अमले के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचे। यहां अवैध रूप से खाद का स्टॉक किए जाने की सूचना पर रामपत लोधी के मकान की जांच की गई। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी ने अधिकारियों को बताया कि मकान मवई निवासी अभिषेक जैन को किराये पर दिया गया है। खाद का भंडारण भी उसी ने किया है।

पढ़ें: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

इसके बाद अधिकारियों ने मकान का ताला खुलवाकर अंदर तलाशी ली। कमरे में बड़ी संख्या में यूरिया खाद की बोरियां रखी मिलीं। पूछताछ के दौरान अभिषेक जैन ने अधिकारियों को बताया कि उसके पास खाद विक्रय का लाइसेंस नहीं है। उसने उत्तर प्रदेश से किसानों के लिए खाद मंगवाई थी। प्रारंभिक जांच में मौके से कृभको और चंबल फर्टिलाइजर्स की यूरिया खाद की बोरियां मिलीं।

उप संचालक कृषि के अनुसार, जब्त खाद की दोनों कंपनियों के ये उत्पाद मध्यप्रदेश में विक्रय के लिए नहीं हैं। मौके पर करीब 200 बोरी यूरिया का भंडारण मिला। जानकारी यह भी सामने आई कि बाहर से पिकअप वाहन के माध्यम से खाद लाकर मकान में रखवाई गई थी।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर खाद की जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई की। इसके बाद खाद भंडारण वाले कमरे को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर में दिवित औलख का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, अंतिम संस्कार आज

03 Nov 2026

वीडियो: भवाली कोतवाली परिसर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कुत्ते को ले जाते हुआ कैद

03 Nov 2026

आजम खां की मुश्किलें और बढ़ेंगी? शत्रु संपत्ति मामले में ED करेगी पूछताछ

03 Nov 2026

बठिंडा में गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला

लुधियाना पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आयोजन

03 Nov 2026
विज्ञापन

वाराणसी में लंका से लेकर रामनगर तक भीषण जाम

03 Nov 2026

बहराइच में जलपरी शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरा टैंक फटा, चार बच्चों समेत 15 घायल

03 Nov 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में मंदिर-मजार पर किन्नर समाज ने दिया एकता का संदेश

03 Nov 2026

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने आप सरकार पर बोला हमला

लुधियाना के जसिया चौक पर कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग

03 Nov 2026

हिमाचल में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, LIC में करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती; आज से शुरू होंगे साक्षात्कार

03 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

03 Nov 2026

राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंड!

03 Nov 2026

फतेहगढ़ साहिब में 2 क्विंटल 86 किलो नकली घी बरामद

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

03 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव: युवाओं ने कविता और गीतों से बांधा समां

03 Nov 2026

गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर रोड तक लगा भीषण जाम

03 Nov 2026

अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर सेनापति के पैर में लगी गोली

03 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार, चांदी का मुकुट और बेलपत्र अर्पित, फिर दिए दर्शन

03 Nov 2026

बस्ती: जनगणना कर्मियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ

03 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दिवाली और धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक

03 Nov 2026

संतकबीरनगर: यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

03 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत तेज, क्षतिग्रस्त हिस्सा तोड़कर तैयार किया वर्किंग प्लेटफार्म

03 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

03 Nov 2026

देवरिया: बनकटा में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

03 Nov 2026

महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी

03 Nov 2026

महराजगंज: महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप

03 Nov 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार

03 Nov 2026

कानपुर: हरजिंदर नगर चौराहे पर ई-ऑटो व बाइक में टक्कर, बाल बाल बचे दोनों

02 Nov 2026

फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed