फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Lakhs of rupees stolen in broad daylight in Shahdol, thieves took away cash and jewellery

Shahdol News: दिनदहाड़े सूने घर से लाखों की चोरी, घर के मंदिर से भगवान की मूर्ति भी ले उड़े चोर, पुलिस मौके पर

Mon, 17 Mar 2025 07:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 07:14 PM IST
Lakhs of rupees stolen in broad daylight in Shahdol, thieves took away cash and jewellery

सोहागपुर थाना क्षेत्र के नए यातायात थाने के समीप घर में दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कृष्ण भगवान की मूर्ती भी चोरी कर ली है। परिवार उज्जैन गया था। चौकीदार घर में सोता था। सोमवार की सुबह चौकीदार घर में ताला लगाकर गया और परिवार कुछ देर बाद लौट कर घर पहुंचा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने चांदी के जेवरात और नकद लेकर चोर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के रहने वाले सुजीत शुरी के घर यह चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ 13 मार्च को उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने गया हुआ था। सोमवार को उन्हें लौटना था। परिवार जब घर से उज्जैन गया तो एक चौकीदार को उन्होंने घर में सोने के लिए लगाया हुआ था। जो चौकीदार प्रतिदिन रात में सोता था और सुबह अपने घर चला जाता था।

ये भी पढ़ें- अमेरिकन पॉडकास्टर के साथ चर्चा में पीएम ने किया MP के मिनी ब्राजील का ज़िक्र, जानें यहां क्या खास

शिकायतकर्ता सुजीत ने यह भी बताया कि सोमवार को चौकीदार सुबह 11:00 बजे घर में ताला लगाकर चला गया, क्योंकि उससे हमारी बात हुई थी कि हम कुछ घंटे के अंदर घर पहुंच रहे हैं। 1:00 बजे परिवार घर पहुंचा तो घर के सामने लगा लोहे के दरवाजे में ताला टूटा हुआ था। अंदर लकड़ी का दरवाजा टूटा था। परिवार जब घर के अंदर कमरे में घुसा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर के अंदर रखी अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर एवं नकद रुपये चोरी हो चुके थे। चोरों ने घर के अंदर स्थापित भगवान कृष्ण की प्रतिमा को भी अपने साथ ले गए है। दिनदहाड़े 2 घंटे में यह चोरी की वारदात हुई है।

ये भी पढ़ें-  दलित दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद थी असल वजह

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात में लगभग पांच लाख रुपये का जेवर एवं नकद रुपये लेकर कर चोर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी परिवार ने सोहगापुर पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हमें मिली है। टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

पुरानी चोरी भी नहीं खोल पा रही पुलिस
सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधीया गांव में 10 लाख से अधिक की चोरी 4 माह पहले हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरी के मामले में चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार की पूरी जमा पूंजी लेकर कर चोर फरार हो गए। परिवार ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर फरियाद की, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बाराबंकी मेंजिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पांच घंटे बाद मिल रहा इलाज

17 Mar 2025

VIDEO : एचएयू हिसार में ‘कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा’ विषय पर दो दिवसीय मेला शुरु

17 Mar 2025

VIDEO : चरखी दादरी में व्यापारियों की गहमागहमी के बीच कमेटी गठित, 19 को चुनाव

17 Mar 2025

VIDEO : रायगढ़ में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के स्टोर रूम में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

17 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में मंडलायुक्त ने सामुहिक विवाह की तैयारियों का जायजा लिया, अप्रैल माह में होना है कार्यक्रम

17 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के मंडलीय अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़, इलाज कराने आए लोगों की कतार लगी

17 Mar 2025

VIDEO : यति नरसिंहानंद सरस्वती को पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से रोका, उदिता त्यागी घर में हुईं नजरबंद

17 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, 600 से अधिक व्यापारियों ने डाले मत; परिणामों का इंतजार

17 Mar 2025

Sidhi News: जूस के पैसे मांगे तो दिखाने लगा रंगदारी, साथियों को बुलाकर दुकानदार के परिवार पर किया जानलेवा हमला

17 Mar 2025

VIDEO : खाली पड़ा है गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी भीड़

17 Mar 2025

VIDEO : होली की छुट्टी के बाद खुले अस्पताल, बलरामपुर हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़

17 Mar 2025

VIDEO : फरीदाबाद के एक गांव में कुछ युवकों ने दो को जमकर पीटा, अस्पताल में जाकर दोबारा की मारपीट

17 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

17 Mar 2025

Amritsar Encounter: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर

17 Mar 2025

VIDEO : वंदना पोपली फिर बनीं रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष

17 Mar 2025

Khargone: एक ही घर में लग रही बार-बार आग, दो साल में चार घटनाएं, 10 सीसीटीवी भी नहीं आए काम, अब एसपी से गुहार

17 Mar 2025

VIDEO : सिरसा में बीसीए पर खेला भाजपा ने दाव, एडवोकेट यतेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष

17 Mar 2025

VIDEO : सोनीपत से अशोक भारद्वाज व गोहाना से बिजेंद्र मलिक बने जिलाध्यक्ष

17 Mar 2025

VIDEO : पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा छापा, इस तरह होता मिला तैयार

17 Mar 2025

VIDEO : एनडीआरएफ की नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेते जवान

17 Mar 2025

VIDEO : प्रो. केएस राणा गाजियाबाद पुलिस ने किए गिरफ्तार

17 Mar 2025

VIDEO : भिवानी में वीरेंद्र कौशिक को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

17 Mar 2025

VIDEO : Meerut: दुकान की दीवार तोड़ने पर शिवाजी रोड पर हंगामा

17 Mar 2025

VIDEO : आवारा मवेशियों से टकराकर डिवाइडर में घुसी सवारियों से भरी डबल डेकर बस, मची अफरातफरी

17 Mar 2025

VIDEO : होली की छुट्टी के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़

17 Mar 2025

VIDEO : अल्मोड़ा के जैखाल गांव में एक मकान में लगी आग, पुलिस ने घर में फंसे लोगों को निकाला बाहर

17 Mar 2025

VIDEO : गोविषाण टीले वाली रोड के निर्माण कार्य का मेयर ने किया शुभारंभ

VIDEO : राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण पोटली वितरित की

17 Mar 2025

VIDEO : डीएम के औचक निरीक्षण में डीआईओएस कार्यालय में उप शिक्षा निदेशक समेत 14 कर्मी अनुपस्थित मिले

17 Mar 2025

Katni News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश पर परिजनों ने किया चक्काजाम, कहा- ये हादसा नहीं हत्या है

17 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed