भोपाल: करंट से भाजयुमो नेता की मौत की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में देगी रिपोर्ट
भोपाल में करंट लगने से भाजयुमो नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर ने चार अधिकारियों की समिति बनाई है, जिसे पांच दिन में हादसे की रिपोर्ट देनी होगी। वहीं, बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैं।
विस्तार
ये भी पढ़ें- एमपी: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग
चार अधिकारियों की टीम करेगी जांच
भोपाल कलेक्टर की ओर से गठित जांच समिति में अपर कलेक्टर सुमित पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा, बिजली विभाग के कार्यपालिका नियंत्रक मोहम्मद जावेद और अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान को शामिल किया गया है। समिति हादसे के कारणों, बिजली के खंभे और विद्युत व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। साथ ही घटना में किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। समिति को पांच दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता श्री दिव्यऋषि तिवारी जी का दुखद हादसे में निधन का समाचार हृदयविदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
इस दुखद घटना को लेकर जिला प्रशासन को…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 28, 2026
ये भी पढ़ें- एमपी: सोनू सिंह के संपर्क में कैसे आई निधि, मां ने खोले सारे राज, सिंगरौली में बना रही थी बड़ा सा 'ड्रीम हाउस'
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने दिव्यऋषि तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना को लेकर जिला प्रशासन को जांच कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने का संबल प्रदान करें।
