{"_id":"68b7f55d8a2fe236e60cc356","slug":"it-is-raining-intermittently-in-shahdol-a-kutcha-house-collapsed-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3360448-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचा परिवार
शहडोल जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान में हैं, कहीं पुल तो कहीं घर धराशायी हो रहे हैं। सोहागपुर के वार्ड नंबर दो में बीती रात एक कच्चा मकान गिर जाने से घर में सो रहा परिवार बाल बाल बच गए। लेकिन घर में रखा सामान उसके नीचे दब गया जिससे काफी नुकसान हुआ है।
सोहागपुर के वार्ड नंबर दो बारगाही मोहल्ले कि यह पूरी घटना है। जयनंदन एवं उनका परिवार इस घर में रहता है। यह घर बरसों पुराना बताया गया है। जय नंदन ने बताया कि यह घर रमेश बारगाही उनके दादा के नाम पर है। उन्होंने कहा कि बीती रात्रि हुई तेज बारिश से मकान की दीवार गिर गई जिससे ऊपर का हिस्सा नीचे आ गया। घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे हुई। दीवार पर घर गिरने की आवाज सुन परिवार नींद से जागा और बाहर भागा। आस पड़ोस के लोगों को परिवार ने रात में जगा कर घर के अंदर रखा कुछ सामान बाहर निकाला और कुछ सामान अंदर ही दब गया है। परिवार का कहना है कि उनके पास अब रहने के लिए घर नहीं है। परिवार पूरा बे घर हो गया है। जयनंदन ने कहा वह अधिकारियों के पास जा कर मदद की गुहार लगाएंगे। शायद उन्हें मदद मिल सके। जय नंदन का कहना है कि उन्हें पीएम आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है।
जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से ब्यौहारी में मुक्तिधाम नाला पर बनी पुलिया भी टूट गई है। जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन अब उस पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुटा है। बुधवार को एक बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।