फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tribal woman dies amidst protests against a nuclear plant in Rewa

रीवा: न्यूक्लियर प्लांट के विरोध के बीच आदिवासी महिला की मौत, चार दिन से कर रही थी जल सत्याग्रह

Thu, 22 Oct 2026 10:10 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 10:10 PM IST
Tribal woman dies amidst protests against a nuclear plant in Rewa

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध के बीच आदिवासी महिला विमला कोल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह परियोजना के विरोध में ग्रामीणों के साथ लगातार चार दिनों से जल सत्याग्रह कर रही थीं। बुधवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों के विरोध और परियोजना को लेकर चल रहे विवाद ने फिर जोर पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, सरई कला और रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा परियोजना के विरोध में ग्रामीण जल सत्याग्रह कर रहे थे। ग्रामीण तालाब के पानी में खड़े होकर परियोजना के प्रति अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे थे। विमला कोल भी इस आंदोलन में शामिल थीं। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि, विमला की मौत के सटीक चिकित्सकीय कारण और जल सत्याग्रह से इसका सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पत्नी को खोने के बाद टूट गए जमुना कोल
विमला कोल की मौत से उनके पति जमुना कोल गहरे दुख में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गांव के लोगों के साथ मिलकर शुरुआत से ही प्रस्तावित परियोजना का विरोध कर रही थीं। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने स्वयं उन्हें मुखाग्नि दी। अपना दर्द बयां करते हुए जमुना कोल ने कहा, “मेरा सब कुछ लुट गया, सब कुछ बर्बाद हो गया। क्या प्रशासन मेरी पत्नी को मुझे वापस ला सकता है? क्या उसे जिंदा कर सकता है?”

ये भी पढ़ें- दरिंदा निकला पति: मायके जाने को लेकर विवाद, पति ने डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या; पांच साल पहले लव मैरिज

जमीन और पर्यावरण को लेकर ग्रामीणों की चिंता
ग्रामीणों को आशंका है कि प्रस्तावित परियोजना से उनकी जमीन, जल संसाधनों, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। बताया गया है कि अक्टूबर में परियोजना स्थल पर शुरुआती जांच के लिए बोरिंग मशीनें पहुंचने के बाद विरोध तेज हुआ था। ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया था। ग्रामसभा में भी परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने परियोजना से संबंधित कथित अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

अधिकारियों से बातचीत के बावजूद विरोध जारी
विरोध के बीच मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम और गढ़ थाना प्रभारी अवनीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे थे। इसके बावजूद ग्रामीणों की आपत्तियां बनी हुई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने भी विमला कोल की मौत के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर प्रशासन कितने लोगों की जान लेना चाहता है।

जांच और संवाद पर टिकी निगाहें
प्रशासन की ओर से पहले कहा गया था कि टाटा पावर को परमाणु बिजलीघर स्थापित करने के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई है। प्रारंभिक गतिविधियों को स्थल की उपयुक्तता और परियोजना की व्यवहार्यता जांचने से जुड़ा बताया गया था। फिलहाल विमला कोल की मौत के कारणों और मामले की जांच को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब सवाल है कि ग्रामीणों की आपत्तियों का समाधान कैसे निकलेगा और उनकी आशंकाओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दमोह: मवेशी को बचाने के प्रयास में 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची दंपति की जान

22 Oct 2026

हांसी के भोले भंडारी के 4 लाख के शाही पलंग की झज्जर में बढ़ी शान, 60 किलो पीतल से किया तैयार

22 Oct 2026

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, उपभोक्ताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें

22 Oct 2026

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

22 Oct 2026

सरकार को महाराजा अग्रसेन के नाम पर पीजीआई की स्थापना करनी चाहिए: बजरंग गर्ग

22 Oct 2026
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

22 Oct 2026

आगर स्नातक-शिक्षक निर्वाचन एमएलसी चुनाव मतदान 23 अक्तूबर को

22 Oct 2026
विज्ञापन

अनाज मंडियों में फसल अवशेषों का उठान धीमा, किसान परेशान

22 Oct 2026

मंडी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का शुभारंभ

22 Oct 2026

खराब बायोमेट्रिक मशीन पर डीसी ने एसएमओ को लगाई फटकार, सीएमओ से जवाब तलब

रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

22 Oct 2026

एडीजीपी एम. रविकिरण ने प्रदेशभर के एसएचओ के साथ की बैठक, अब तक के कार्यों की समीक्षा

22 Oct 2026

VIDEO: हाथी पर सवार होकर पहुंचे काशी नरेश, नाटी इमली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

22 Oct 2026

अयोध्या: 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, विधायक अभय सिंह ने किया भूमि पूजन

22 Oct 2026

एएमयू में स्टूडेंट्स यूनियन के बहाली कराने वाले यासिर फहद चाहते हैं- लीडरशिप यूनिवर्सिटी नहीं, संसद तक

22 Oct 2026

मंडी: बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पौध स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

22 Oct 2026

हमीरपुर: एनआईटी के दीक्षांत समारोह में बंटेंगी 1265 डिग्रियां, 62 मेडल से सम्मानित होंगे मेधावी

भरत मिलाप शुरू: नाटी इमली में भरत-शत्रुघ्न से मिलने पहुंचे भगवान राम

22 Oct 2026

फेस्टिवल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में अचीवर्स एफसी और केबी नंबर-1 के बीच हुआ मुकाबला

22 Oct 2026

यूजीसी कानून के विरोध में शिमला में हंगामा, सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

22 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: पोलिंग पार्टियों को बांटी गई मतदान सामग्री

22 Oct 2026

पंचायत चुनाव: भीलवाड़ा में ईवीएम खराबी से कई बूथों पर मतदान रुका, कांग्रेस के ‘हाथ’ का बटन जाम

22 Oct 2026

ऊना: लेखराज संधु बोले- गेहूं की बिजाई कतारबद्ध तरीके से करें, मिलेगी बेहतर फसल

22 Oct 2026

गोरखपुर: मतपत्र और मतपेटिका वितरण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

22 Oct 2026

ऊना: संजय रत्न बोले- लंबित ऑडिट पैरों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें

22 Oct 2026

नाहन: शिक्षकों को 20 मिनट में एक वस्तु के 100 उपयोग बताने का टास्क

22 Oct 2026

गोरखपुर: कमिश्नर सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

22 Oct 2026

महिला की पीट पीट कर हत्या, तीन दिन से चल रहा था विवाद

22 Oct 2026

झाड़ू और पेंट की दुकान में भड़की आग, लपटों को देख सहम गए लोग

22 Oct 2026

सड़क के बीच लोहे की पाइप और जंजीर लगाने पर दुकानदारों का विरोध, काम रुकवाया

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed