Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Liquor shop employee dies in Patai village, three constables line attached, one accused arrested
{"_id":"68386f2ea624ceef34026233","slug":"liquor-shop-employee-dies-in-patai-village-three-constables-line-attached-one-accused-arrested-three-absconding-rewa-news-c-1-1-noi1337-3002758-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद हंगामा: पताई गांव में शराब दुकान कर्मचारी की मौत, तीन आरक्षक लाइन अटैच, एक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद हंगामा: पताई गांव में शराब दुकान कर्मचारी की मौत, तीन आरक्षक लाइन अटैच, एक गिरफ्तार, तीन फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 08:35 PM IST
Link Copied
मऊगंज जिले के लौर थाना अंतर्गत पताई गांव में शराब दुकान के कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। हमले में घायल हुए कर्मचारी मनोज कुमार पटेल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन मंगलवार को शव के साथ थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
इस गंभीर प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी नित्यानंद मिश्रा, निवासी पताई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी विपुल गौतम, प्रवीण तिवारी और कार्तिकेय शुक्ला अभी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घटना को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। जांच के दौरान यह सामने आया कि लौर थाने में पदस्थ तीन आरक्षक अरुणेंद्र सिंह, देवेश चौबे और सूरज तिवारी बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिलीप कुमार सोनी ने इन तीनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने 29 मई को शाम 4 बजे प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी चाहे जो भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य हत्या और पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और पुलिस तंत्र में सुधार के क्या कदम उठाए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।