{"_id":"6af9a0da1d721bd46900e902","slug":"mp-teacher-eligibility-test-33834-candidates-chhindwara-highest-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू, 33834 अभ्यर्थी होंगे शामिल; छिंदवाड़ा में सबसे अधिक उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू, 33834 अभ्यर्थी होंगे शामिल; छिंदवाड़ा में सबसे अधिक उम्मीदवार
Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा में 33,834 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 15,176 प्राथमिक और 18,658 मिडिल स्तर के हैं। छिंदवाड़ा में सर्वाधिक 1,660 उम्मीदवार हैं। जिलों को 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची भेजनी होगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी 52 जिलों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के निर्देश जारी किए हैं।
इस बार परीक्षा में पूरे प्रदेश से कुल 33,834 शिक्षक सम्मिलित होंगे। इनमें प्राथमिक स्तर के 15,176 अभ्यर्थी तथा मिडिल स्तर के 18,658 शिक्षक परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया पूरी करके अंतिम सूची 20 नवंबर 2026 तक मंडल को अनिवार्य रूप से भेज दें।
ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में जनता के सवालों के लिए घटा समय, पांच साल में 78 दिन चला सदन; तीन साल में 56 दिन हुई कार्यवाही
विज्ञापन
समिति करेगी केंद्रों का निर्धारण
परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला स्तर पर विशेष समितियों के गठन का निर्णय लिया है। प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। यह समिति प्राथमिक और मिडिल स्तर के परीक्षार्थियों की अलग-अलग संख्या के अनुसार केंद्रों की क्षमता, वहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करेगी। मंडल मुख्य रूप से शासकीय विद्यालयों में ही परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। यदि किसी जिले में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के कारण सरकारी भवनों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध न हो, तो समिति उत्कृष्ट श्रेणी के निजी विद्यालयों तथा अन्य शासकीय संस्थानों को भी केंद्र के रूप में चुन सकेगी।
सुरक्षा और गोपनीयता के निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंडल के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजन के दिन चयनित केंद्रों पर कोई अन्य परीक्षा, खेलकूद या सांस्कृतिक गतिविधि संचालित नहीं होगी। जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इसके अतिरिक्त मंडल ने अधिकारियों को प्रवेश पत्र वितरण की सुगम और व्यवस्थित प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को परीक्षा केंद्रों की सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार कर एक्सेल फाइल के माध्यम से भेजनी होगी। इसके लिए मंडल ने ई-मेल आईडी Email-ntse.mpbse@gmail.com जारी की है, जिस पर 20 नवंबर 2026 तक एक्सेल फाइल और सूची भेजना अनिवार्य होगा।
छिंदवाड़ा में सबसे अधिक परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी जिलेवार सूची का विश्लेषण बताता है कि छिंदवाड़ा में अभ्यर्थियों की संख्या सर्वाधिक है। छिंदवाड़ा जिले से सबसे अधिक 1,660 शिक्षक इस पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात रीवा जिले में 1,474 अभ्यर्थी, छतरपुर जिले में 1,229 अभ्यर्थी, मंडला जिले में 1,227 अभ्यर्थी, उज्जैन जिले में 1,142 अभ्यर्थी और रतलाम जिले में 1,081 शिक्षक परीक्षा में भाग लेंगे। इसके विपरीत, श्योपुर जिले में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे कम है, जहां केवल 141 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हरदा जिले में 155 तथा उमरिया जिले में 210 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां प्राथमिक स्तर के 204 और मिडिल स्तर के 412 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 616 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठेंगे। मंडल ने सभी जिला अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।