फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Fraud in railway recruitment exam: Two youths from Bihar arrested and sent to jail for taking

रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: 30 हजार में सौदा, दूसरे की जगह दौड़ लगाने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 05:05 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 05:05 PM IST
Fraud in railway recruitment exam: Two youths from Bihar arrested and sent to jail for taking
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे की ग्रुप डी व लेवल-1 पदों के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक परीक्षार्थी है, जबकि दूसरा उसकी जगह दौड़ लगाने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचा था। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार रतलाम रेलवे कॉलोनी स्थित फुटबॉल ग्राउंड में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम रेलवे की ग्रुप डी व लेवल-1 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। 6 सितंबर को 26 वर्षीय अजीत कुमार कुशवाह पिता दिनेश कुमार कुशवाह निवासी ग्राम रतनठा, जिला मुंगेर (बिहार) परीक्षा स्थल पर पहुंचा था। वह परीक्षार्थी कुंदन कुमार निवासी शंभूपुरा की जगह दौड़ परीक्षा में शामिल होने आया था। परीक्षा स्थल पर तैनात रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के कर्मचारियों को अजीत पर शक हुआ। उन्होंने दौड़ शुरू होने से पहले ही उसे पकड़ लिया और रेलवे पुलिस चौकी (जीआरपी) को सौंप दिया।

पहले भी दूसरे परीक्षार्थी के लिए लगा चुका था दौड़
मुंबई स्थित रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ दीपक तिवारी ने अजीत कुमार कुशवाह के खिलाफ रेलवे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के अनुसार, भर्ती परीक्षा में नामित कर्मचारियों ने बताया कि अजीत पहले भी दौड़ परीक्षा में शामिल हो चुका था।

पढे़ं: दिल्ली पीजी हादसे में जान गंवाने वाले अर्पित का शव पहुंचा घर, भाई को देखते ही फूट-फूटकर रोई बहन

पूछताछ में अजीत ने बताया कि उसने 2 सितंबर 2026 को इसी मैदान में निरंजन कुमार निवासी धनपुरा, जिला मुंगेर (बिहार) की जगह दौड़ परीक्षा दी थी। उस परीक्षा में वह अयोग्य पाया गया था। इसके बाद 6 सितंबर को वह फिर एक अन्य अभ्यर्थी कुंदन कुमार की जगह दौड़ लगाने पहुंचा। हालांकि, दौड़ शुरू होने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। कुंदन परीक्षा देने के लिए रतलाम आया ही नहीं था।

30 हजार रुपये में हुआ था सौदा
जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अजीत कुमार कुशवाह और निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजीत ने निरंजन की जगह दौड़ परीक्षा देने के लिए 30 हजार रुपये में सौदा किया था। निरंजन ने उसे 10 हजार रुपये पहले दे दिए थे, जबकि 20 हजार रुपये परीक्षा के बाद देने थे। हालांकि, अजीत दौड़ परीक्षा में असफल हो गया। इसके बाद वह कुंदन कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अब कुंदन कुमार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 34वां दिन, बर्खास्तगी की लटकी तलवार

भिवानी जिले के सांगा गांव के सरकारी स्कूल के गेट पर दिया विद्यार्थियों ने धरना

08 Sep 2026

सिरमौर: शक्तिनगर के पास पलटी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर के मोरंग में गीतों पर झूमे लोग, पारंपरिक वेशभूषा में दिखा संस्कृति का रंग

08 Sep 2026

VIDEO: कार ने रौंद दी स्कूटी सवार युवती, सीसीटीवी आया सामने

08 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: पीलीभीत में 12 दुकानें ध्वस्त, नगर पालिका ने चलाया बुलडोजर

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: ठियोग-रामपुर हाईवे चार घंटे रहा बंद, कड़ी मशक्कत के बाद बहाल

08 Sep 2026
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश पकड़े, एक घायल, अवैध असलहा बरामद

08 Sep 2026

औरैया: अटसू में तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव, दो दिन से था लापता

08 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ संयुक्त अभियान, पहले दिन नौ पकड़े

08 Sep 2026

कांगड़ा: करीब एक साल बाद बहाल हुई बस सेवा, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई

08 Sep 2026

मंडी: फुटपाथ के टूटे जालों से बढ़ा हादसों का खतरा, मरम्मत का इंतजार

08 Sep 2026

कानपुर दक्षिण में दूसरी पुलिया भी क्षतिग्रस्त, हजारों लोगों को हर समय हादसे का डर

08 Sep 2026

एमपी की सबसे बड़ी कपास मंडी में नए सीजन का आगाज: मुहूर्त में 8411 क्विंटल भाव, दिनभर आठ हजार के पार रहा रेट

08 Sep 2026

हापुड़: 50 खंभों की लाइन काट ले गए चोर, सैकड़ों बीघा फसल पर संकट, किसान परेशान

08 Sep 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की ढाबों पर छापेमारी, सड़ी सब्जियां और गंदगी मिली

Yamunotri Highway: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही

08 Sep 2026

हमीरपुर: विवेक नगर में गोलियों की तड़तड़ाहट, व्यापारी ने युवकों पर किए कई फायर; जांच में जुटी पुलिस

08 Sep 2026

कानपुर: अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

08 Sep 2026

जोधपुर: रामदेवरा से लौट रहे जातरुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 16 घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे शेखावत

08 Sep 2026

केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 24 से ज्यादा घायल

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026

बरेली: बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

08 Sep 2026

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

08 Sep 2026

आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग

08 Sep 2026

कानपुर: मैनावती मार्ग पर जलभराव से परेशानी, गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में संकट

08 Sep 2026

कानपुर: देर रात फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

08 Sep 2026

उज्जैन: द्वादशी पर सुबह चार बजे खुले मंदिर के पट, अभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed