फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Fans from across country gathered at Kishore Kumar memorial

किशोर कुमार की पुण्यतिथि: समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग; मधुर नगमों से दी स्वरांजलि

Tue, 13 Oct 2026 06:47 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 06:47 PM IST
Fans from across country gathered at Kishore Kumar memorial

अपनी जादुई आवाज और अनोखे अंदाज से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आज यानी 13 अक्तूबर को उनके गृह नगर खंडवा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। मंगलवार शाम संस्कृति विभाग द्वारा खंडवा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही सुबह से किशोर दा की समाधि पर उनके चाहने वालों का तांता लगा हुआ है।

देश के कोने-कोने से प्रशंसक अपने चहेते 'खंडवा वाले किशोर' को नमन करने पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के परतवाड़ा से आए सतीश अम्भोर 2007 से लगातार हर साल यहां आ रहे हैं। सतीश बताते हैं कि वे 1981 से किशोर दा के प्रशंसक हैं, उन्हें अपना गुरु मानते हैं और अपने घर में उनकी तस्वीर रखकर रोजाना पूजा करते हैं। इसी तरह खरगोन से आए विनय कुमार जोशी पिछले 51 वर्षों से 13 राज्यों में किशोर दा के गीतों को गाकर उनका प्रचार कर रहे हैं। किशोर दा के प्रति उनकी ऐसी दीवानगी है कि प्रशंसकों ने उनका नाम 'झुमरू' रख दिया है और उन्होंने अपने मकान का नाम भी 'झुमरू' रखा है।

ये भी पढ़ें- सीएम बोले- अहिल्या नगरी बनेगी देश का नया कॉर्पोरेट और टूरिज्म हब, सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

खंडवा के स्थानीय प्रशंसक अतुल अत्रीवाल किशोर दा को एक दार्शनिक के रूप में देखते हैं। उनका मानना है कि किशोर कुमार के हर गीत में जीवन के हर दौर का एक फलसफा छिपा है, जो हमेशा मार्गदर्शन करता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा देश-विदेश में कहीं भी कार्यक्रम करते थे, तो अपनी शुरुआत मैं खंडवा वाला किशोर कुमार कहकर ही करते थे। प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों की मांग पर ही इस भव्य समाधि का निर्माण हुआ था। हर साल 4 अगस्त (जन्मदिवस) और 13 अक्टूबर (पुण्यतिथि) को प्रशंसक यहां आकर उन्हें उनकी सबसे पसंदीदा 'दूध-जलेबी' का भोग लगाते हैं।

समाधि स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर खंडवा नगर निगम के जल विभाग प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि किशोर कुमार खंडवा का गौरव हैं। नगर निगम द्वारा हर महीने समाधि की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाती है और आज के आयोजन के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम को संस्कृति विभाग के भव्य आयोजन में संगीत के इस महानायक को गीतों के जरिए याद किया जाएगा। किशोर दा आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन खंडवा की माटी और उनके प्रशंसकों के दिलों में वे हमेशा अमर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत की मंडियों में धान खरीद और उठान धीमा, बारिश से भीगी फसल

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; पिस्टल, तमंचे और स्कॉर्पियो बरामद

13 Oct 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, फ्लाईवेट में बरेली के बॉक्सर ने सहारनपुर को हराया

13 Oct 2026

कानपुर: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी का बैग काटकर 50 हजार चोरी

13 Oct 2026

हरदा में फिर टला बड़ा हादसा: स्कूल वैन और डंपर की भिड़ंत, बाल-बाल बचा मासूम, बीते 4 महीने में पांचवां हादसा

13 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर के शनिदेव चौराहे पर जलनिकासी फेल, सड़क किनारे भरा सीवर का पानी

13 Oct 2026

VIDEO: 38 गांवों के 3500 ग्रामीण बने जंगल के प्रहरी, 2070 हेक्टेयर वन क्षेत्र बचाया

13 Oct 2026
विज्ञापन

जालौन: खाद वितरण में पक्षपात का आरोप, किसानों ने कर्मचारियों के खिलाफ की नारेबाजी

13 Oct 2026

मोहाली: खेडां वतन पंजाब दियां’ में खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी, जमीन पर सोने को मजबूर खिलाड़ी

13 Oct 2026

कानपुर: चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा ऑटो गड्ढे में पलटा, मासूम समेत आधा दर्जन घायल

13 Oct 2026

अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं की अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का पलटवार, कर्नल कोठियाल ने की प्रेस वार्ता

13 Oct 2026

श्री काशी विश्वनाथ धाम से देवी दुर्गा के प्रकृति संरक्षण के संदेश का किया आह्वान, VIDEO

13 Oct 2026

गोरखपुर: 17 अक्तूबर को सीएम करेंगे भोपा बाजार ओवरब्रिज का उद्घाटन

13 Oct 2026

बिलासपुर: घुमारवीं कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

13 Oct 2026

महिला सम्मान के मुद्दे पर कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद की बर्खास्तगी की मांग

13 Oct 2026

एएमयू वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो नाजिया हसन से बातचीत

13 Oct 2026

चंडीगढ़: डीएवी कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, कैश प्रमोशन, एचआरए की मांग

रामपुर बुशहर: बस हादसे के बाद फूटा नोग घाटी के ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-5 पर डेढ़ घंटे प्रदर्शन

13 Oct 2026

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन का अंडर-15 क्रिकेट कैंप, बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने सीखीं बारीकियां

13 Oct 2026

VIDEO: पहले लिफ्ट दी, फिर जेब पर हाथ साफ किया, किसान के साथ शातिरों ने की वारदात

13 Oct 2026

फरीदाबाद में वारदात: ससुराल में महिला ने किया सुसाइड, छोटा भाई बोला- ये हत्या है, भांजा लापता

13 Oct 2026

गोरखपुर: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

13 Oct 2026

कानपुर: सीएसए में 15 अक्तूबर से सजेगा किसानों का महाकुंभ, 25-30 हजार किसान होंगे शामिल

13 Oct 2026

जीएमसीएच-32 में पार्किंग के नाम पर अधिक वसूली, 20 की जगह लिए जा रहे 30 रुपये

गोरखपुर: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश रैली

13 Oct 2026

सिरमौर: डॉ. विभव कुमार शुक्ला बोले- साहित्य मनुष्य को संवेदनशील और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है

13 Oct 2026

कांगड़ा: धर्मशाला अस्पताल में भूकंप से निपटने की तैयारियां परखीं, घायलों को पहुंचाकर किया उपचार

13 Oct 2026

Video: अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरने पर बैठे चालक-परिचालक

13 Oct 2026

शिमला में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

13 Oct 2026

ऊना: पौंग डैम में कयाकिंग-कैनोइंग का प्रशिक्षण ले रहीं खिलाड़ी, दसवें दिन भी जारी रहा अभ्यास

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed