{"_id":"6acb9aa0cf6cdf13bb0e5d29","slug":"khandwa-kishan-gupta-murder-case-bjp-councillor-vijay-yadav-arrested-sent-to-jail-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन गुप्ता हत्याकांड : फरार भाजपा पार्षद विजय यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन गुप्ता हत्याकांड : फरार भाजपा पार्षद विजय यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sun, 11 Oct 2026 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:48 PM IST
सार
खंडवा के चर्चित किशन गुप्ता हत्याकांड में फरार भाजपा पार्षद विजय यादव ने रविवार सुबह एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सातवें का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पार्षद विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चर्चित किशन गुप्ता हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय यादव ने रविवार सुबह विशेष जांच दल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विजय यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही मृतक किशन गुप्ता के परिजन भी मोघट रोड थाने पहुंच गए। परिजनों ने थाने के बाहर आरोपी का जुलूस निकालने की मांग की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को अदालत ले गई।
ये भी पढ़ें- अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, धमकियां देकर किया पथराव, आरोपी पर मामला दर्ज
विज्ञापन
अब तक छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक इस आपराधिक मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे प्रकरण में कुल सात लोग नामजद हैं। सातवां आरोपी इस समय गंभीर रूप से घायल है और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि किशन गुप्ता हत्याकांड का मुख्य घटनास्थल नया बस स्टैंड है, जो पदमनगर थाना क्षेत्र में आता है। घटना के तुरंत बाद पदमनगर थाने में ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
आरोपों के बाद एसआईटी को सौंपी जांच
किशन गुप्ता की मौत के बाद पदमनगर थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा पर आरोपी यादव परिवार के साथ सांठगांठ करने के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद खंडवा के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया। इस विशेष जांच दल की पूरी जिम्मेदारी मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खींची को सौंपी गई।