फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News There is shortage of 3860 teacher in Katni district under charge of Education Minister Rao Uday Pratap

MP News: शिक्षा मंत्री के प्रभार वाले जिले में 3860 शिक्षक की कमी, रामभरोसे बच्चों की पढ़ाई, जानें पूरा मामला

Mon, 14 Apr 2025 06:49 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 06:49 PM IST
MP News There is shortage of 3860 teacher in Katni district under charge of Education Minister Rao Uday Pratap

कहते हैं बच्चे देश का भविष्य हैं। लेकिन इनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। जी हां, ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जब ये पढ़ाई के लिए स्कूल जाते हैं तो उन्हें शिक्षक नहीं मिलते...उनकी पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। हालांकि, ऐसा एक या दो स्कूल का हाल नहीं बल्कि जिले 1990 शासकीय स्कूलों की स्थिति है। जहां प्राचार्य से लेकर शिक्षकों की भारी कमी झेल रहे हैं।

लोगों की माने तो सरकार बड़ी-बड़ी शासकीय स्कूल, भवन और नई-नई तकनीक तो ला रही है। लेकिन बच्चों को पढ़ाने और समझाने के लिए स्कूलों में शिक्षक ही नहीं रहते। कटनी जिले के बिगड़ैल शिक्षा व्यवस्था को जानने अमर उजाला की टीम ने पांच स्कूलों का जायज़ा लिया, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कच्चे मकान में रहकर मजदूरी की...लेकिन बेटियों को खूब पढ़ाया, आज सभी ने गाड़े सफलता के झंडे

शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कैलवारा कला शासकीय माध्यमिक स्कूल पहुंचे। जहां कक्षा 8वीं की छात्रा रिया कोल ने बताया कि अभी स्कूल शुरू हुआ है, पढ़ाई ठीक हो रही है। लेकिन स्कूल में शिक्षक की कमी बनी हुई है। जो भी टीचर हैं, अच्छे से पढ़ाते हैं। ऐसा ही कुछ 8वीं की छात्रा कीर्ति कोल ने बताया, जिसके मुताबिक वो तीन किमी दूर कैलवारा कला स्कूल जाते हैं, शिक्षक कम हैं। इसलिए कुछ सब्जेक्ट की पढ़ाई घर में करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनवाई अपनी किसान आईडी, किसानों से की यह अपील

वहीं, छात्राओं के परिजन सृजन कोल और वर्षा कोल ने बताया कि टिकरिया प्राथमिक स्कूल घर के पास है। लेकिन यहां एक ही शिक्षक है और पढ़ाई भी ठीक नहीं थी। इसलिए कैलवारा कला में बच्चे जाते हैं। वहां भी शिक्षक की कमी और पढ़ाई उतनी ठीक नहीं होती है। हम लोग मजदूरी करते हैं, अच्छे पैसे होते तो प्राइवेट स्कूल में भेजते। लेकिन अभी तो सरकार से उम्मीद है। स्कूल में शिक्षक बढ़ाए, ताकि बच्चों का अच्छा भविष्य बन सके।

आपको बता दें कि कटनी के 1990 स्कूलों में एक लाख 80 हजार 896 छात्र-छात्राओं के एडमिशन दर्ज हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए यूं तो 8,472...लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते महज 4612 शासकीय शिक्षक मौजूद हैं। इस हिसाब से स्कूली बच्चों को पढ़ाने वाले तीन हजार 860 टीचर्स की कमी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बाबा साहेब के नाम पर सियासत, पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार

बात अगर 1990 स्कूलों की करें तो इनमें सबसे ज्यादा 1282 प्राथमिक स्कूल हैं, फिर 532 माध्यमिक स्कूल तो हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में 176 शासकीय रूप से दर्ज हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह की माने तो जिले में प्राथमिक शाला, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल को मिलाकर जिले में 1990 स्कूलों में 3,860 शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके लिए हम संविदा, अतिथि शिक्षकों की मदद लेते हैं। वहीं, इस वर्ष सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती कराई जा रही है, इससे भी शिक्षकों की पूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आंबेडकर जयंती पर काशी में की गई गंगा आरती, स्वच्छता का दिया संदेश

14 Apr 2025

बागपत में धूमधाम से मनाई जा रही डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

14 Apr 2025

अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ अंतर्गत ग्राम वरी कला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

14 Apr 2025

ग्रेटर नोएडा में जानलेवा बना नाला, खुले गहरे नाले में गिरा सांड, घंटों रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर

14 Apr 2025

VIDEO : आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा से पहले दलित युवक को मारी गोली, मच गया बवाल

14 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : गढ़ी रामी में क्षत्रियों की हुंकार, लहराईं तलवारें, एक लाख से पार हुई भीड़; पुलिस अलर्ट

14 Apr 2025

VIDEO : हेलीकॉप्टर से गढ़ी रामी पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू भैया

14 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में आंबेडकर जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी

14 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद गेहूं की खरीदी हुई शुरू

14 Apr 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक से बात करने पर सरेराह खींचा युवती का बुर्का, आरोपी गिरफ्तार, लगड़ाते हुए थाने में आए नजर

14 Apr 2025

VIDEO : उदयपुर हेलीपैड में उतरे सीएम सुक्खू, हुआ स्वागत

14 Apr 2025

VIDEO : करनाल में संजय पहलवान ने जीता एक लाख का इनामी दंगल, प्रदेश भर के नामी पहलवानों ने दिखाया दम

14 Apr 2025

VIDEO : भगवान बुद्ध एवं डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति की नगर अध्यक्ष ने की साफ सफाई

14 Apr 2025

VIDEO : फिरोजपुर में घर के बाहर खड़ी कार को डंडों से तोड़ा

14 Apr 2025

VIDEO : बाबा आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

14 Apr 2025

VIDEO : नैनीताल में हनुमान जयंती पर 101 किलो लड्डू का भोग लगाया

14 Apr 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा हुए पुलिस मुठभेड़ में दो मोबाइल लुटेरे घायल, एक आरोपी फरार

14 Apr 2025

VIDEO : आंबेडकर जयंती पर अखिलेश ने किया सरकार पर हमला; कहा भाजपा करती है दमन

14 Apr 2025

VIDEO : दादरी में बसों की कमी से यात्रियों ने झेली परेशानी, डिपो की 62 भेजी हिसार रैली

14 Apr 2025

VIDEO : करनाल में ओंकार महायज्ञ में आहुतियां डालकर की सर्वकल्याण की कामना

14 Apr 2025

VIDEO : तेज रफ्तार बस ने तेल टैंकर में मारी ठोकर, बस में सवार 3 दर्जन हुए घायल

14 Apr 2025

VIDEO : मोहन भागवत बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा

14 Apr 2025

Panna News: पन्ना राज परिवार के निर्माण पर चला बुलडोजर, जगदीश स्वामी मंदिर का पुराना रास्ता बंद करने का मामला

14 Apr 2025

VIDEO : रामनगर में लगा दो किमी लंबा जाम, वीकेंड पर पर्यटकों की गाड़ियां जाम में फंसी

14 Apr 2025

VIDEO : मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने से तनाव, गुस्साए लोगों ने मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन किया

14 Apr 2025

VIDEO : डॉ. दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक 'तपस्या' का विमोचन

14 Apr 2025

VIDEO : भीमराव अंबेडकर किया गया याद, विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि

14 Apr 2025

VIDEO : किलाड़ हेलीपैड में जवानों ने की फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल

14 Apr 2025

VIDEO : नाहन में मुंबई में शहीद हुए फायर कर्मचारियों को किया याद

14 Apr 2025

VIDEO : उदयपुर-किलाड़ पांगी मार्ग भूस्खलन से बाधित

14 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed